Home Breaking News भारत में रहने के बावजूद इन सितारों के पास नहीं है वोट देने का अधिकार, जानिए आखिर क्या है वजह

भारत में रहने के बावजूद इन सितारों के पास नहीं है वोट देने का अधिकार, जानिए आखिर क्या है वजह

0
भारत में रहने के बावजूद इन सितारों के पास नहीं है वोट देने का अधिकार, जानिए आखिर क्या है वजह

[ad_1]

बॉलीवुड लोगों के दिल में बसता है। यहां की कहानियां देश की भौगोलिक सीमाओं से परे जाकर लोगों को अपना बना लेती हैं। एक तरफ जहां विदेशी लोग हिंदी फिल्मों के दीवाने हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड ने भी ऐसे कलाकारों का खुले दिल से स्वागत किया जो भारत के नागरिक तो नहीं थे, लेकिन अब हिंदी सिनेमा के होकर रह गए हैं। यहां किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं चलता, यहां चलता है सिर्फ एंटरटेनमेंट…. एंटरटेनमेंट… एंटरटेनमेंट। इंडस्ट्री में कई स्टार ऐसे हैं जो बेहद लोकप्रिय हैं लेकिन उनके पास भारत की नागरिकता नहीं है। इनमें से कुछ का जन्म भारत में नहीं हुआ, तो कुछ हैं ही विदेशी लेकिन अब देसी बन गए हैं। आज हम ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बात करने वाले हैं, जिनके पास भारत की नागरिकता नहीं है, इसलिए उन्हें देश में वोट देने का भी अधिकार नहीं है। 

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की खूबसूरत और टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका पादुकोण को लेकर कहा जाता है कि उनका जन्म डेनमार्क में हुआ था, इसलिए उनके पास डेनमार्क की नागरिकता है। ऐसे में दीपिका को भारत में वोट देने का अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें: ‘पठान’ के गाने पर विवाद के बीच इस सिंगर का ट्वीट वायरल, कहा- बेशर्म रंग नहीं लोगों के इरादे होते हैं

 

जैकलीन फर्नांडीज

मिस यूनिवर्स ऑफ श्रीलंका रह चुकीं जैकलीन फर्नांडीज का जन्म मनामा (बहरीन) में हुआ है और उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है। जैकलीन के पिता एलरॉय फर्नांडीज एक श्रीलंकन तमिलियन हैं और उनकी मां किम मलेशिया से हैं। जैकलीन ने अपनी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया से की है, इसलिए उनके पास भी भारत की नागरिकता नहीं है और उनको यहां वोट देने का अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़ें: शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर का फिर धड़क रहा एक दूसरे के लिए दिल? वीडियो हुआ वायरल



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here