[ad_1]
मनोरंजन जगत की इस रंगीन दुनिया में प्यार, तकरार और इकरार के किस्से खूब सुनने को मिलते हैं। यहां कई बार सितारों के बीच कुछ ऐसे विवाद भी हो जाते हैं, जो वर्षों तक लोगों को याद रहते हैं। इन्हीं विवादों से आपको रूबरू कराने के लिए हम एक बार फिर ‘विवाद बॉलीवुड के’ साथ हाजिर हो गए हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सलमान खान और सोमी अली के प्यार और तकरार के रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। सोमी अली ने सलमान खान पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। तो चलिए जानते हैं कि इनके प्यार की शुरुआत कैसे हुई थी।
बॉलीवुड के दबंग खान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली 90 के दशक में एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। सोमी अली ‘मैंने प्यार किया’ देखने के बाद सलमान खान पर लट्टू हो गईं और उनसे शादी करने के लिए मियामी से सीधे भारत आ गई थीं। सोमी ने फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम इसलिए ही रखा था कि वह सलमान के करीब जा सकें और ऐसा हुआ भी, दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया। हालांकि शादी तक बात पहुंचने के बाद भी यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।
सलमान और सोमी के अफेयर ने जितनी सुर्खियों बटोरी थीं, उतनी ही चर्चा अब उनके टूटे हुए रिश्ते को लेकर हो रही है। सोशल मीडिया का सहारा लेकर सोमी अली सलमान खान पर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमी अली ने अपनी डॉक्युमेंट्री सीरीज ‘फाइट और फाइट’ पर प्रतिबंध लगने के बाद सलमान खान के खिलाफ पोस्ट कर गुस्सा निकाला था। अभिनेत्री ने ‘मैंने प्यार किया’ का पोस्टर शेयर कर लिखा कि इनकी ‘पूजा’ करना बंद करो प्लीज। इसके आगे उन्होंने सलमान का नाम लिए बिना कहा, ‘एक महिला को मारने वाला, और सिर्फ मुझे ही नहीं मारा, बल्कि बहुत लोगों को मारा है। आपको पता नहीं है।’ हालांकि बाद में अभिनेत्री ने अपना यह पोस्ट डिलीट कर दिया था।
[ad_2]
Source link