[ad_1]
IND vs BAN, 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है. टीम इंडिया के दो मैच विनर खिलाड़ी अचानक बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 दिसंबर को ढाका में खेला जाएगा. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे है. टीम इंडिया ये दूसरा टेस्ट मैच जीतकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी.
दूसरे टेस्ट से अचानक बाहर हुए 2 मैच विनर खिलाड़ी
दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने बाएं अंगूठे की चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. रोहित शर्मा बीसीसीआई मेडिकल टीम की देखरेख में हैं. रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी. इसके अलावा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं.
[ad_2]
Source link