Home Sports IPL Auction: फ्रेंचाइजी ने दिखाया बाहर का रास्‍ता…हेड कोच ने फिर भी दी अहम सलाह, बोले- ये ऑलराउंडर लगाएगा बेड़ा पार

IPL Auction: फ्रेंचाइजी ने दिखाया बाहर का रास्‍ता…हेड कोच ने फिर भी दी अहम सलाह, बोले- ये ऑलराउंडर लगाएगा बेड़ा पार

0
IPL Auction: फ्रेंचाइजी ने दिखाया बाहर का रास्‍ता…हेड कोच ने फिर भी दी अहम सलाह, बोले- ये ऑलराउंडर लगाएगा बेड़ा पार

[ad_1]

नई दिल्‍ली: आईपीएल 2023 के ऑकशन को अब केवल दो दिन का वक्‍त ही बचा है. कोच्चि के हयात होटल में 23 दिसंबर दोपहर ढाई बजे से सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी परफेक्‍ट टीम बनाने की जद्दोजहद में लग जाएंगी. खाली पड़े कुल कुल 67 स्‍लॉट को भरने के लिए मिनी ऑक्‍शन का आयोजन किया जाना है. ऐसे में सभी टीमों ने कागजों पर अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. अब देखना होगा कि नीलामी के दौरान किस टीम के हाथ कौन सा स्‍टार खिलाड़ी लगता है. इसी बीच पंजाब किंग्‍स के पूर्व हेड कोच ने अपनी फ्रेंचाइजी को अहम सलाह दी है.

आईपीएल 2022 तक का करार खत्‍म होने के बाद अनिल कुंबले को एक्‍सटेंशन नहीं दिया गया है. फ्रेंचाइजी ने अपने कप्‍तान मयंक अग्रवाल को भी रिलीज कर दिया है. जियो सिनेमा के शो में अनिल कुंबले ने चर्चा के दौरान पंजाब किंग्‍स को लेकर अपनी राय रखी.

” isDesktop=”true” id=”5085283″ >

कुंबले ने कहा, “फ्रेंचाइजी ने अपने विदेशी ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ को रिलीज कर दिया है. लिहाजा वो निश्चित तौर पर किसी विदेशी ऑलराउंडर की तरफ देख रहे होंगे. कैमरून ग्रीन, बेन स्‍टोक्‍स और सैम कर्रन पर निश्चित तौर पर पंजाब की नजरें होंगी. मेरी सलाह होगी कि कैमरून ग्रीन पर दांव लगाया जाए क्‍योंकि उनके पास गति भी है. वो काफी लंबे हैं और वो पिच को हिट कर अच्‍छा उछाल ले सकते हैं. साथ ही वो टॉप ऑडर में बल्‍लेबाजी भी कर सकते हैं.”

अनिल कुंबले ने कहा, “मेरे लिहाज से यही वजह है कि कैमरून को अपने पाले में लाने की कोशिश करनी चाहिए. पंजाब के पास खर्च करने के लिए काफी रकम है. शायद वो किसी स्पिन ऑलराउंडर को अपनी टीम में करने का प्रयास करे.

Tags: Anil Kumble, IPL 2023, IPL Auction

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here