Home Breaking News Road Accident: मणिपुर में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस पलटने से पांच छात्रों की मौत, 20 जख्मी

Road Accident: मणिपुर में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस पलटने से पांच छात्रों की मौत, 20 जख्मी

0

[ad_1]

For Reference Only

For Reference Only
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को एक स्कूल बस के पलट जाने से पांच छात्रों की मौत हो गई। इस दौरान 20 अन्य घायल भी हुए हैं। दुर्घटना राज्य की राजधानी इंफाल से करीब 55 किलोमीटर दूर पहाड़ी जिले के लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड पर हुई।

जानकारी के मुताबिक, थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र दो बसों में नोनी जिले के खौपुम के वार्षिक स्कूल अध्ययन दौरे पर गए। जिस बस में छात्राएं सफर कर रही थीं, चालक के नियंत्रण खो देने के बाद वह पलट गई।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। एसडीआरएफ, मेडिकल टीम और विधायक बचाव अभियान के समन्वय के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बस में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। घायल छात्रों को इलाज के लिए राज्य की राजधानी ले जाया जा रहा है।

हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दो बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने का दावा किया जा रहा है। हादसे में कम से कम 15 छात्रों की मौत का दावा भी किया जा रहा है। कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बस यारिपोक के थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल की थीं। ये खौपूम की ओर टूर पर जा रही थीं।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here