Home Sports ईशान किशन को मिलेगा दोहरा शतक लगाने का इनाम, BCCI तैयारी में, करोड़ों की आमदनी…

ईशान किशन को मिलेगा दोहरा शतक लगाने का इनाम, BCCI तैयारी में, करोड़ों की आमदनी…

0
ईशान किशन को मिलेगा दोहरा शतक लगाने का इनाम, BCCI तैयारी में, करोड़ों की आमदनी…

[ad_1]

नई दिल्ली. ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में दोहरा शतक जड़ा था. उन्होंने 210 रन की विस्फोटक पारी खेली. वे सबसे कम्र में ऐसा करने वाले खिलाड़ी बने और सबसे कम गेंदों में यह कारनामा किया. अब बीसीसीआई (BCCI) उन्हें इस प्रदर्शन का इनाम देने जा रहा है. बोर्ड की अपेक्स काउंसिल की अहम बैठक आज होने जा रही है. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा होनी है. इसमें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल है. पहली बार ईशान किशन को इसमें शामिल किया जा सकता है. वहीं कुछ सीनियर खिलाड़ियों को पत्ता कट भी सकता है.

जानकारी के अनुसार, ईशान किशन के अलावा दीपक हुडा को पहली बार कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिल सकती है. दोनों को सी-ग्रेड में शामिल किया जा सकता है. इस ग्रेड वाले खिलाड़ियों को सालाना एक करोड़ रुपए मिलते हैं. वहीं हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव को प्रमोशन मिल सकता है. यानी उनके ग्रेड में बढ़ोतरी हो सकती है. पंड्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और वे टी20 टीम के कप्तान भी बनाए जा सकते हैं. वहीं सूर्या ने 2022 में टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाए थे.

गिल का भी बढ़ेगा कद
युवा ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने 2022 वनडे और टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में वे ग्रेड-सी से ऊपर आ सकते हैं. पिछले दिनों उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक ठोका था और जीत दिलाने में अहम रोल निभाया था. वहीं शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. ऐसे में उनके ग्रेड में कमी की जा सकती है. वहीं अजिंक्य रहाणे और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के अलावा मंयक अग्रवाल, हनुमा विहारी और ऋद्धिमान साहा को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया जा सकता है. ये सभी खिलाड़ी टीम से बाहर चल रहे हैं.

IPL से पहले युवा बल्लेबाज ने शतक ठोककर दिखाया जलवा, शाहरुख खान की टीम ने बदली जिंदगी

इसके अलावा भुवनेश्व कुमार, शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों के ग्रेड-सी में बरकरार रखा जा सकता है. धवन सिर्फ वनडे ही खेल रहे हैं. वहीं भुवनेश्वर टी20 मुकाबलों में अधिक उतर रहे हैं. बीसीसीआई 4 कैटेगरी में कॉन्ट्रैक्ट देता है. A+ ग्रेड वाले खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़, A को 5 करोड़, B को 3 करोड़ और C ग्रेड वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए मिलते हैं.

Tags: BCCI, Deepak Hooda, Hardik Pandya, Ishan kishan, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here