[ad_1]
हाइलाइट्स
पाकिस्तान की इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज में मिली 3-0 से हार
बाबर आजम तीन मैच में क्लीन स्वीप झेलने वाले पहले पाक कप्तान
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट में इस वक्त उठापटक का माहौल बना हुआ है. जिस बात के कयास लगाए जा रहे थे वही हुआ. बुधवार को आखिरकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा को उनके पद से हटा दिया गया. नजम सेट्टी को फिर से एक बार पीसीबी चेयरमैन की कुर्सी मिल गई. अब जो बात सबसे जहन में है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम का क्या होगा.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को घर पर खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ बेहद शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. टेस्ट सीरीज के तीनों के तीनों ही मुकाबले हारकर में इंग्लिश टीम ने जीत दर्ज कर पाकिस्तान का क्लीन स्वीप किया. बाबर आजम पाकिस्तान के पहले ऐसे कप्तान बन गए जिनको 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी. इस हार के बाद से ही उनको टेस्ट की कप्तानी से हटाए जाने की खबरें लगातार सामने आने लगी.
पीसीबी से आई बड़ी खबर
पीसीबी में बुधवार को एक बड़ा बदलाव हुआ और खबर मिली की बड़बोले बयानों से बड़े बड़े दावे करने वाले रमीज रजा को उनके पद से हटा दिया गया. गौरतलब है कि हाल ही में जब बीसीसीआई सचिन जय शाह ने कहा कि पाकिस्तान जाकर भारतीय टीम एशिया कप नहीं खेलेगी तो रमीज ने खुली धमकी दे डाली कि उनकी टीम भी भारत में अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी.

पाकिस्तान के एक पत्रकार ने इस बात की पुष्टी की है कि बाबर की कप्तानी खतरे में नहीं है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि टीम मैनेजमेंट बाबर पर भरोसा करती है और वह उनको अभी कप्तान बनाए रखना चाहती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Pakistan vs England, Ramiz Raja
FIRST PUBLISHED : December 21, 2022, 18:06 IST
[ad_2]
Source link