Home Sports मीरपुर टेस्ट में फिरकी के कमाल से बांग्लादेश होगा पस्त! पूर्व दिग्गज ने कर दी भविष्यवाणी

मीरपुर टेस्ट में फिरकी के कमाल से बांग्लादेश होगा पस्त! पूर्व दिग्गज ने कर दी भविष्यवाणी

0
मीरपुर टेस्ट में फिरकी के कमाल से बांग्लादेश होगा पस्त! पूर्व दिग्गज ने कर दी भविष्यवाणी

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज पर 1-0 से बनाई बढ़त.
भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का आखिरी मैच 22 दिसंबर को होगा.

नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मीरपुर में 22 दिसंबर से खेला जाएगा. पहले टेस्ट में मेहमान टीम बांग्लादेश के ऊपर पूरी तरह से हावी रही. चाहे फिर बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी. भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है. दूसरे मैच में भी जीत दर्ज कर केएल राहुल (KL Rahul) एंड कंपनी वनडे सीरीज का जख्म भरना चाहेगी. इस मैच को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.

आकाश चोपड़ा का मानना है कि दूसरे मैच में मीरपुर की पिच पर फिरकी का कमाल देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बता दिया कि भारत का कौन सा स्पिन गेंदबाज दूसरे मैच में धमाल मचाएगा. पिछले मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाज कुलदीप यादव ने टेस्ट क्रिकेट में 22 महीनों बाद शानदार वापसी की थी. उन्होंने पूरे मुकाबले में कुल 8 विकेट अपने नाम किए थे. पहली पारी में कुलदीप ने 5 विकेट झटके थे. लेकिन आकाश चोपड़ा का मानना है कि दूसरे मैच में यह कारनामा आर अश्विन से देखने को मिल सकता है.

” isDesktop=”true” id=”5088137″ >

अश्विन पांच विकेट लेने जा रहे हैं- आकाश चोपड़ा

पूर्व क्रिकेटर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा, ‘अश्विन, अक्षर और कुलदीप यादव मिलकर 14 से15 विकेट लेंगे. स्पिनर्स पूरी तरह से विरोधी टीम पर हावी रहेंगे. मेरे हिसाब से अश्विन इस मैच में ज्यादा शानदार प्रदर्शन करेंगे. क्योंकि यह पिच पर फिंगर स्पिनर्स के लिए ज्यादा मददगार साबित हो गई. मेरे मुताबिक अश्विन पांच विकेट चटकाने जा रहे हैं. मेरी दूसरी भविष्यवाणी है कि तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज मिलकर सात से आठ विकेट लेंगे. बल्लेबाजी की बात करें तो टीम इंडिया को दोनों पारियों में बल्लेबाजी करनी होगी, जैसा पिछले मैच में हुआ था.’

टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बॉब्वे के खिलाड़ी बनाया था खौफ…अब ऑक्शन में होगी खींचा-तानी! जानें क्या है बेस प्राइस

पिछले मैच में बल्लेबाजों ने मचाई थी धूम

टीम इंडिया के बल्लेबाज भी पिछले मैच में बांग्लादेश के ऊपर हावी रहे थे. टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर शतक से चूक गए थे. पुजारा नर्वस नाइंटीज का शिकार हो गए थे जबकि अय्यर 14 रन से शतक से चूक गए थे. हालांकि, दूसरे मुकाबले में पुजारा ने शतक का सूखा खत्म कर दिया था. इसके अलवा गिल ने भी दूसरी पारी में शानदार शतकीय पारी खेली थी.

Tags: Aakash Chopra, India vs Bangladesh, R ashwin, Test cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here