Home Breaking News सेल्फी ले रहे कांग्रेस कार्यकर्ता का राहुल ने झटका हाथ

सेल्फी ले रहे कांग्रेस कार्यकर्ता का राहुल ने झटका हाथ

0
सेल्फी ले रहे कांग्रेस कार्यकर्ता का राहुल ने झटका हाथ

[ad_1]

कांग्रेस कार्यकर्ता का राहुल ने झटका हाथ

कांग्रेस कार्यकर्ता का राहुल ने झटका हाथ
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नौवें राज्य यानी हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है। इस दौरान फ्लैग एक्सचेंज के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी का गुस्सा देख वहां मौजूद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हैरान रह गए। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें राहुल मंच पर सेल्फी ले रहे एक कार्यकर्ता का हाथ झटकते नजर आ रहे हैं।

बता दें, राहुल के इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी ने भारत जोड़ो यात्रा के साथ-साथ राहुल गांधी का घेराव भी शुरू कर दिया है। वायरल वीडियो को शेयर करते हुए पूर्व मंत्री और बीजेपी सांसद राज्यवर्धन राठौर ने लिखा, मोहब्बत की दुकान के फीके पकवान। कांग्रेस के लिए जनता सिर्फ वोट बैंक है, तुष्टीकरण की राजनीति तो इनकी रग-रग में है। भारत जोड़ो यात्रा तो सिर्फ एक नाटक है। हालांकि, बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

फोटो क्लिक करने के दौरान सेल्फी क्लिक करने पर झटका हाथ…

वीडियो को ध्यान से देखने पर लग रहा है कि राहुल गांधी के साथ सेल्फी क्लिक करने वाले से पहले ये शख्स (कांग्रेस कार्यकर्ता) मंच पर राहुल के साथ बात भी करता है। इसके बाद मंच पर एक कैमरामैन आता है और वो राहुल गांधी की फोटो क्लिक करने लगता है। इस दौरान राहुल कैमरामैन के इशारे पर सेल्फी क्लिक करने वाले शख्स का हाथ नीचे कर देते हैं। इसके बाद कैमरामैन राहुल को थंब बनाकर फोटो क्लिक हो जाने का इशारा करता है और राहुल सहित सभी नेता मंच से नीचे उतर जाते हैं। जब तक कैमरे से फोटो क्लिक होती है, राहुल सेल्फी क्लिक करने वाले कार्यकर्ता का हाथ पकड़े रखते हैं।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया ये ट्वीट…

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया और कैप्शन दिया, इसे कहते हैं अहंकार में आपा खोना! उन्होंने हैशटैग भारत जोड़ो यात्रा का इस्तेमाल किया। पार्टी के एक अन्य नेता और राजस्थान बीजेपी के सचिव लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने भी वीडियो ट्वीट किया और कहा, भाई को क्या हुआ?

‘हमने हिंदुस्तान की राजनीति के लिए विजन दिया’

वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर के मेवात जिले में राहुल गांधी ने कहा कि हमने हिंदुस्तान की राजनीति के लिए विजन दिया है। मुझे खुशी है कि राजस्थान के सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने फैसला लिया है, महीने में एक बार पूरी कैबिनेट और नेता 15 किमी चलें। जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनकर काम करें।

हरियाणा के मेवात में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, आज-कल नेताओं और जनता के बीच खाई बन गई है। नेता सोचते हैं कि जनता की बात सुनने की जरूरत नहीं और घंटों लंबा भाषण देते हैं। इस यात्रा ने उसको बदलने की कोशिश की है। आज हम चलते हैं, सभी नेता जनता की बात सुनते हैं और 7-8 घंटे चलने के बाद हम 15 मिनट भाषण देते हैं।

बताते चलें, कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब तक आठ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से गुजर चुकी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में की जा रही पदयात्रा ने अब तक 2,800 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की है, जिसके बाद अब यह यात्रा हरियाणा में दाखिल हुई है।

राहुल की यात्रा में शामिल हो चुकीं ये हस्तियां…

राहुल गांधी की यात्रा में अब तक पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर, पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, एनसीपी की सुप्रिया सुले और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन समेत कई हस्तियां शामिल हो चुकी हैं।  

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here