Home Sports Athletics: पिता के साथ सैलून में काम करने वाले छात्र ने लगाई ऊंची छ्लांग, अब इंटरनेशनल गोल्ड है सपना

Athletics: पिता के साथ सैलून में काम करने वाले छात्र ने लगाई ऊंची छ्लांग, अब इंटरनेशनल गोल्ड है सपना

0
Athletics: पिता के साथ सैलून में काम करने वाले छात्र ने लगाई ऊंची छ्लांग, अब इंटरनेशनल गोल्ड है सपना

[ad_1]

रिपोर्ट:मोहित राठौर

शाजापुर. कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मुश्किलों के बावजूद सफलता मिलती है. पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन शासकीय महाविद्यालय से बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे शुभम वर्मा ने हाल में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर परिवार और जिले का नाम रोशन किया. शुभम ने उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए ऊंची कूद यानी हाई जंप में शानदार प्रदर्शन किया. शुभम ने प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 1.90 मीटर यानी 6 फीट 4 इंच की ऊंची कूद लगाई.

शाजापुर जैसे छोटे शहर से ताल्लुक रखने वाले शुभम स्थानीय स्टेडियम ग्राउंड में अपने कोच अर्पित तिवारी की मदद से हर रोज प्रैक्टिस करते हैं. संसाधनों के अभाव के बावजूद शुभम ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया तो सफलता का श्रेय अपने कोच और माता-पिता को दिया. शुभम अपनी पढ़ाई, हाई जंप की प्रैक्टिस, प्रतियोगिता की तैयारी समय चुराकर करते हैं क्योंकि उन्हें अपने पिता का हाथ भी बंटाना होता है.

सैलून में देखते हैं भारत के लिए गोल्ड का सपना

शुभम वर्मा पढ़ाई और खेल प्रैक्टिस के साथ-साथ अपने पिता की हेयर सैलून दुकान में काम भी करते हैं. जो भी वक्त मिलता है, तब वह दुकान जाकर ग्राहकों की दाढ़ी और कटिंग भी करते हैं. साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले शुभम का मानना है कि पढ़ाई और खेल के साथ-साथ अपने पिता के काम में मदद करना भी उनकी जिम्मेदारी है इसलिए काम करने में उन्हें जरा भी संकोच नहीं है.

अपनी पढ़ाई और काम के बीच बेंगलूरु में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी करते हुए शुभम का सपना है कि वह इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में भी भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतें.

Tags: Athletics, Mp news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here