[ad_1]

भारतीय फुटबॉल टीम
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
कतर में आयोजित फुटबॉल विश्व कप समाप्त हो चुका है। अर्जेंटीना की टीम तीसरी बार चैंपियन बन चुकी है। भारतीय टीम एक बार फिर से विश्व कप में नहीं दिखी और फैंस के मन में यह सवाल फिर से उठने लगा कि आखिर टीम इंडिया फुटबॉल के इस महाकुंभ में कब नजर आएगी? इससे संबंधित एक सवाल के जवाब में हाल ही में फीफा अध्यक्ष जियानी इंफैंटिनो ने अपनी राय रखी है।
इंफैंटिनो ने सोशल मीडिया पर कहा, ”अगला विश्व कप 2026 में होना है और भारत इसमें खेल सकता है। अगली बार 32 की जगह 48 टीमें हिस्सा लेंगी। ऐसे में भारत के पास क्वालीफाई करने का मौका होगा। मैं भारतीय फैंस को इस बारे में आश्वस्त करना चाहता हूं कि फीफा उनके देश में काफी काम कर रहा है। हम भारत में फुटबॉल को बड़ा करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।”
FIFA president Giani Infantino on Intagram👇🤞@IndSuperLeague @KeralaBlasters#IndianFootball #ISL #ILeague #KBFC #KeralaBlasters #India #Football pic.twitter.com/C9S3Nt1NQM
— Abdul Rahiman Masood (@abdulrahmanmash) December 20, 2022
[ad_2]
Source link