[ad_1]
Hardik Pandya Captaincy: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उन्हें बहुत जल्द आधिकारिक तौर पर यह जिम्मेदारी सौंप सकता है. हार्दिक को सफेद गेंद के फॉर्मेट यानी वनडे और टी20 में कप्तानी सौंपी जा सकती है. ऐसे में रोहित शर्मा केवल टेस्ट फॉर्मेट में ही टीम इंडिया का नेतृत्व करते नजर आएंगे. बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की बैठक (BCCI Apex Council) के बाद बुधवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी.
हार्दिक ने मांगा समय
एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा, ‘हमारे पास यह योजना है. हमने हार्दिक के साथ इस पर चर्चा की है. उन्होंने कुछ दिन का समय मांगा है. हार्दिक जल्द ही जवाब देंगे. इस संबंध में कोई निर्णय फिलहाल नहीं लिया गया है, लेकिन हम वर्तमान में उन्हें सफेद गेंद की कप्तानी देने के लिए प्रक्रिया में हैं. देखते हैं कि चीजें आगे कैसे बढ़ती हैं.’
गुजरात को बनाया IPL चैंपियन
हार्दिक पांड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को चैंपियन भी बनाया. खास बात है कि गुजरात टीम पहली बार आईपीएल में उतरी और उसने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. हार्दिक ने आईपीएल-2022 में 15 मैचों में 44.27 की औसत से 487 रन बनाए और चार अर्धशतक भी जड़े. उन्होंने सीजन में 8 विकेट भी लिए.
पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi– अब किसी और की ज़रूरत नहीं
[ad_2]
Source link