[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 दिसंबर से खेला जाएगा
टीम इंडिया 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है
नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच 2 मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच गुरुवार से मीरपुर के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को लेकर दोनों टीमें तैयार हैं. भारत की नजर जहां सीरीज में मेजबानों का क्लीनस्वीप करने पर लगी है वहीं बांग्लादेश की टीम पलटवार की फिराक में है. टीम इंडिया इस टेस्ट को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल में पहुंचने की दावेदारी को भी मजबूत कर लेगी.
सीरीज का पहला टेस्ट मैच चटगांव में खेला गया था, जहां भारतीय टीम ने पांचवें दिन 188 रन से जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम? यह जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं. टेस्ट मैच के दौरान मीरपुर में दिन का तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. एक्यूवेदर के मुताबिक, दूसरे टेस्ट मैच में बारिश के आसार ना के बराबर है. ऐसे में फैंस को बेहतरीन मैच देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें:बेन स्टोक्स क्रिकेटर से कैमरामैन कब बन गए? मार्क वुड ने दिया साथ, VIDEO देखकर आप भी कहेंगे वाह!
IPL 2023 Auction: मंच सजकर तैयार… फ्रेंचाइजी अधिकारी पहुंचने लगे कोच्चि, कितने घंटे चलेगी नीलामी?
पिच रिपोर्ट
शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है. इस विकेट पर शुरुआती घंटों में तेज गेंदबाज जलवा दिखा सकते हैं जबकि बाद में विकेट स्लो होता जाएगा. दूसरे दिन के बाद यह विकेट स्पिनर्स को मदद करेगी. ऐसे में यहां तकनीकी रूप से दक्ष बल्लेबाज सफल हो सकते हैं. इस विकेट पर वनडे मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 329 रन रहा है.
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में क्या होगा बदलाव?
मीरपुर टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव मुश्किल लग रहा है. टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं. अंगूठे में चोट के कारण रोहित चटगांव टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए थे. तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हैं. ऐसे में मीरपुर टेस्ट मैच में शुभमन गिल और केएल राहुल की जोड़ी ओपनिंग करते हुए नजर आ सकती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Bangladesh, KL Rahul, Rohit sharma, Weather forecast
FIRST PUBLISHED : December 21, 2022, 10:03 IST
[ad_2]
Source link