[ad_1]
IPL 2023 Auction Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है. मुंबई ने रोहित शर्मा की करिश्माई कप्तानी में पांच बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया है, लेकिन पिछले सीजन मुंबई इंडियंस अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में नाकाम साबित हुई थी. टीम के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में 23 दिसंबर को होने वाली आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस कीरोन पोलार्ड जैसे ही घातक एक प्लेयर पर दांव लगा सकती है. ये खिलाड़ी चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देता है. आइए जानते हैं, इस प्लेयर के बारे में.
इस प्लेयर पर दांव लगा सकती है मुंबई
पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उन्होंने गेंद और बल्ले से कमाल का खेल दिखाया है और वह टी20 क्रिकेट के बड़े महारथी हैं. उन्होंने अपने इंटरनेशनल प्रदर्शन से तहलका मचा दिया है. आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस अपने खेमे में शामिल कर सकती है. ग्रीन कातिलाना गेंदबाजी और धाकड़ में माहिर हैं.
प्रदर्शन से किया है प्रभावित
कैमरून ग्रीन क्रीज पर आते ही ताबड़तोड़ बैटिंग करते हैं. 23 साल के इस प्लेयर ने 13 वनडे मैचों में भाग लिया और 90.34 की स्ट्राइक रेट से 290 रन बनाए. गेंदबाजी के मोर्चे पर उन्होंने 5.03 की इकॉनमी से 11 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, 8 टी20 मैचों में र 173.75 की शानदार स्ट्राइक रेट से 139 रन बनाए हैं और 5 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 17 टेस्ट मैच भी खेले हैं.
मुंबई के पास है इतना पैसा
मुंबई ने इस बार जयदेव उनादकट को रिटेन नहीं किया है. ऐसे में टीम आईपीएल ऑक्शन में बेहतरीन गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की तलाश में होगी. इस ऑक्शन में मुंबई टीम 20.55 करोड़ रूपये के साथ उतरेगी. कैमरून ग्रीन ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये रखा है.
पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की ज़रूरत नहीं
[ad_2]
Source link