[ad_1]

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ आदार पूनावाला
– फोटो : amar ujala
ख़बर सुनें
विस्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने बूस्टर डोज के तौर पर अपनी कोविड वैक्सीन को बाजार में उतारने के लिए ड्रग रेगुलेटर डीसीजीआई की की मंजूरी मांगी है। जानकारी के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट ने 18 साल और उससे अधिक उम्र के उन लोगों के लिए बूस्टर खुराक के रूप में अपने कोविड-19 टीके कोवोवैक्स को बाजार में उतारने के लिए दवा नियामक की मंजूरी मांगी है, जिन्हें कोविशील्ड या कोवैक्सिन की दो खुराक दी गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने इसके बारे में गुरुवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट के सरकारी मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 17 अक्टूबर को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया (DCGI) को Covovax की विषम बूस्टर खुराक के लिए एक बाज़ार प्राधिकरण आवेदन दाखिल किया था। उनके आवेदन पर डीसीजीआई कार्यालय ने कुछ सवाल खड़े किए थे। जिस पर प्रकाश कुमार सिंह ने एक नए कोरोनोवायरस वेरिएंट के कारण पैदा हुए मौजूदा हालात का जिक्र करते हुए एक जवाब दिया है।
गौरतलब है कि कोवोवैक्स को DCGI द्वारा जून में सात से 11 साल की आयु के बच्चों में प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई थी। उससे पहले डीजीसीआई ने कोवोवैक्स को 28 दिसंबर, 2021 को वयस्कों में आपातकालीन स्थितियों में उपयोग के लिए और 12-17 आयु वर्ग के लोगों के लिए कुछ शर्तों के साथ 9 मार्च को मंजूरी दी थी।
[ad_2]
Source link