Home Breaking News जान ले रही दिल्ली की सर्दी: तीन दिन में पांच बेघरों की मौत, सड़क किनारे मिले शव, शरीर पर नहीं चोट का एक निशान

जान ले रही दिल्ली की सर्दी: तीन दिन में पांच बेघरों की मौत, सड़क किनारे मिले शव, शरीर पर नहीं चोट का एक निशान

0
जान ले रही दिल्ली की सर्दी: तीन दिन में पांच बेघरों की मौत, सड़क किनारे मिले शव, शरीर पर नहीं चोट का एक निशान

[ad_1]

सड़क पर पड़ा शव

सड़क पर पड़ा शव
– फोटो : फाइल फोटो

ख़बर सुनें

राजधानी में कड़ाके की ठंड बेघरों के लिए आफत बनकर आई है। तीन दिनों के भीतर पांच बेघरों की सड़क किनारे मौत हो गई। किसी के भी शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि सभी की मौत ठंड लगने से हुई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चलेगी।

पुलिस के अनुसार, मंदिर मार्ग, मंगोलपुरी, लाहौरी गेट, करोल बाग और आनंद विहार में सोमवार से बुधवार के बीच पांच शव मिले। मंदिर मार्ग में सोमवार को करीब 55 साल के व्यक्ति का शव फुटपाथ पर मिला। दूसरा शव मंगोलपुरी में मिला। यहां करीब 30 साल के युवक का शव डीएसआईडीसी परिसर के पास पड़ा था। 

20 दिसंबर को लाहौरी गेट पुलिस स्टेशन के नजदीक अवंति बाई चौक के पास करीब 45 साल के व्यक्ति का शव मिला। इसी दिन 60 साल के बुजुर्ग का शव करोल बाग में मिला। वहीं, बुधवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-2-3 पर 50 साल के व्यक्ति का शव मिला। पुलिस सभी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि रात के समय खुले में सोने के कारण ठंड से सभी की मौत हुई है।

विस्तार

राजधानी में कड़ाके की ठंड बेघरों के लिए आफत बनकर आई है। तीन दिनों के भीतर पांच बेघरों की सड़क किनारे मौत हो गई। किसी के भी शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि सभी की मौत ठंड लगने से हुई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चलेगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here