[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने पहला टेस्ट 188 रनों से जीता था.
दूसरा टेस्ट मीरपुर, ढाका में खेला जा रहा है.
नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच ढाका में खेला जा रहा है. चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने 188 रनों से जीत हासिल की थी. इस मैच में शुभमन गिल ने मेडन शतक जड़ा था और चेतेश्वर पुजारा ने भी तीन साल के सूखे के बाद सेंचुरी मारी थी. हालांकि, रोहित शर्मा की गैरमौजदूगी में टीम की कमान संभाल रहे केएल राहुल दोनों ही पारियों में स्कोर करने में नाकाम रहे थे. केएल राहुल अभी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और इसके लिए कड़ी आलोचना का सामना भी कर रहे हैं, लेकिन इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा उनके समर्थन में उतरे हैं.
आकाश चोपड़ा का कहना है कि जो लोग चाहते है कि कर्नाटक के बल्लेबाज को सिर्फ इसलिए ड्रॉप कर दिया, क्योंकि दूसरे खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं, उनका दिमाग स्थिर नहीं है. आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”भारत के दृष्टिकोण से देखने के लिए बहुत कुछ नहीं है. आप चाहते हैं कि केएल राहुल रन बनाएं, क्योंकि वह शानदार खिलाड़ी हैं. ऐसा नहीं है कि वह एक खराब खिलाड़ी बन गया है, लेकिन भारतीय क्रिकेट में इस समय माहौल यह है कि जब भी कुछ गलत होता है तो वे राहुल को दोष दे रहे हैं. वे पूछ रहे हैं कि राहुल को कब ड्रॉप किया जाएगा.”
‘मैं इंटरनेशनल खिलाड़ी हूं, यह सही नहीं है…’ आयरिश खिलाड़ी ने धोनी की CSK पर लगाए इल्जाम
उन्होंने कहा, ”भारत में जब कोई अच्छा करता है तो हम चाहते हैं कि दूसरे को छोड़ दिया जाए. हम स्थिर दिमाग के नहीं हैं. हम अपने विचार बहुत जल्दी बदल लेते हैं. फिलहाल ऐसा लगता है कि केएल राहुल से ज्यादा साधारण खिलाड़ी कोई नहीं है, क्योंकि वह माहौल बन चुका है.” बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट के बारे में आकाश चोपड़ा ने कहा कि शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा को ढाका में अपनी बल्लेबाजी फॉर्म को बनाए रखने की जरूरत है. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को इस मौके पर एक शतक लगाना चाहिए.
अर्जुन तेंदुलकर को उसकी मां से दूर रखो… योगराज सिंह ने सचिन को क्यों दी यह सलाह
चोपड़ा ने कहा, ”मैं शुभमन गिल से पहली पारी में ही रन बनाने की उम्मीद कर रहा हूं, क्योंकि आपको वहां रनों की जरूरत होगी. चेतेश्वर पुजारा- एक बार फिर कुछ ऐसा ही. विराट कोहली के बल्ले से रन चाहिए. हम कह रहे थे कि चेतेश्वर ने इतने साल बाद शतक लगाया है. सच्चाई यह है कि विराट कोहली का आखिरी शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स में गुलाबी गेंद के टेस्ट में आया था. इसके बाद से कोई टेस्ट सेंचुरी नहीं आई है.”
उन्होंने आगे कहा, ”उन्होंने बहुत अधिक क्रिकेट भी नहीं खेला है, लेकिन जो कुछ भी खेला है उसमें अधिक रन नहीं बनाए हैं. तो आप उनके बल्ले से रनों की उम्मीद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वो भी शतक लगाएं.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aakash Chopra, Cheteshwar Pujara, India vs Bangladesh, KL Rahul, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : December 22, 2022, 17:47 IST
[ad_2]
Source link