[ad_1]
हाइलाइट्स
रोहित शर्मा से छीनी जा सकती है व्हाइट बॉल फार्मेट की कप्तानी
बांग्लादेश दौर से बाहर हुए हिटमैन की फिटनेस है बड़ा मसला
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. फिटनेस और फॉर्म से जूझ रहे हिटमैन पर एक और खतरा मंडरा रहा है. इंजरी की वजह से बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज से बाहर हुए रोहित को व्हाइट बॉल फार्मेट की कप्तानी से हटाया जा सकता है. बीसीसीआई (BCCI) इस मसले पर गंभीरता से विचार कर रहा है. रोहित की जगह हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को टी20 के साथ ही वनडे टीम की कमान सौंपी जा सकती है. हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप के बाद से रोहित शर्मा की फॉर्म के साथ ही उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं. टीम इंडिया के लिए उनकी फिटनेस बड़ा मसला बनी हुई हैं. रोहित इस वक्त भले ही चिंतित हो लेकिन आज का दिन (22 दिसंबर) उनके लिए बेहद अहम हैं. दरअसल, पांच साल पहले 22 दिसंबर को ही रोहित ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था. यह रिकॉर्ड आज भी हिटमैन के नाम है. टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड के आस-पास तक नहीं है.
IND vs BAN: कुलदीप यादव दूसरे टेस्ट से बाहर, कप्तान ने कहा- कड़ा निर्णय, 12 साल बाद फिर दोहरायी कहानी
टीम की तरफ से जड़ा टी20 का सबसे तेज शतक
22 दिसंबर 2017 को इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कप्तान रोहित और केएल राहुल ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई करते हुए 12.3 ओवर में 165 रन बना दिए. हिटमैन ने महज 35 गेंदों शतक बनाकर सबसे तेज टी20 शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की. उन्होंने मैच में 43 गेंदों में कुल 118 रन बनाए. रोहित ने इस दौरान 12 चौके और 10 छक्के जड़े यानी 22 गेंदों में ही 108 रन ठोक दिए. कप्तान की इस विस्फोटक पारी की मदद से भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 260 रन बनाए. जवाब में श्रीलंकाई टीम 17.2 ओवर में 172 रन पर ऑलआउट हो गई. रोहित ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर के रिकॉर्ड की बराबरी की थी, जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 29 अक्टूबर 2017 को 35 गेंदों में शतक जड़ा था. टी20 फार्मेट में रोहित के बाद भारत की तरफ से सबसे तेज शतक केएल राहुल ने लगाया है. उन्होंने 46 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BCCI, Hardik Pandya, Rohit sharma, Team india
FIRST PUBLISHED : December 22, 2022, 10:25 IST
[ad_2]
Source link