Home Breaking News 200 करोड़ क्लब से एक कदम दूर ‘अवतार 2’, गुरुवार को फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन

200 करोड़ क्लब से एक कदम दूर ‘अवतार 2’, गुरुवार को फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन

0
200 करोड़ क्लब से एक कदम दूर ‘अवतार 2’, गुरुवार को फिल्म ने किया इतने करोड़ का कलेक्शन

[ad_1]

जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले वीकएंड पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। फिल्म ने पहले दिन तीनों में 128.80 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया था। हालांकि, वीकडेज पर फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। फिर भी ‘अवतार 2’ डबल डिजिट में ही कलेक्शन कर रही है। सोमवार को फिल्म ने 18.6 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, मंगलवार को इसने 16.65 करोड़,  बुधवार को 15.75 करोड़ की कमाई की थी। इस बीच फिल्म के गुरुवार के कलेक्शन भी अब सामने आ चुके हैं। 

Filmy Wrap: विवाद के बीच बेशरम रंग ने बनाया रिकॉर्ड और फिर लौटेगी राम-लखन की जोड़ी, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन 13.50 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म ने एक हफ्ते में कुल 193.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ‘अवतार 2’ की कमाई की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म शुक्रवार को आसानी से 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। दूसरे वीकएंड में ‘अवतार 2’ की टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस से है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 दिसबंर को रिलीज हो रही है।

Debina Bonnerjee: दूसरी बार मां बनने के बाद डिप्रेशन से जूझ रही हैं देबीना बनर्जी, बोलीं- हर मिनट आता है रोना
बता दें कि ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ साल 2009 में आई ‘अवतार’ का सीक्वल है। पहले भाग की कहानी जहां से खत्म हुई थी। इसके दूसरे भाग की कहानी वहीं से शुरू होती है। फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जो साल्डाना, स्टीफन लैंग, जोएल डेविड मूर, केट विंसलेट, विन डीजल, और सिगौरनी व्हिवर जैसे कलाकारों ने काम किया है। भारत में इस फिल्म को 3800 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। थ्री-डी, टू-डी तकनीकों साथ तो अंग्रेजी और हिंदी समेत तमाम भाषाओं में यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।

Salman Khan: बॉलीवुड में जल्द नजर आएगा एक और टाइगर, शेरा के बेटे को लॉन्च करने की तैयारी में सलमान खान

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here