[ad_1]
नई दिल्ली. मोमिनुल हक (Mominul Haque) के लिए साल 2022 अच्छा नहीं रहा. भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले (IND sv BAN) वे टेस्ट की 9 पारियों में सिर्फ 28 रन ही बना सके थे. इस दाैरान वे किसी भी पारी में दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके थे. लेकिन अब उन्होंने बड़ी पारी के साथ वापसी की है. पहले टेस्ट में उन्हें मौका नहीं मिला था. दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. 82 रन पर 3 विकेट गिर गए थे. लेकिन मोमिनुल एक ओर से डटे रहे और टीम को किसी तरह 220 रन के पार पहुंचाया. उन्होंने 157 गेंद पर 84 रन बनाए. 12 चौके और एक छक्का लगाया. पूरी टीम 73.5 ओवरों में 227 रन पर सिमट गई. उमेश यादव और आर अश्विन को 4-4 विकेट मिले. 2 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है.
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. ओपनर बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांतो और जाकिर हसन ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े. जाकिर 15 रन बनाकर जयदेव उनादकट का शिकार हुए. उनादकट 12 साल बाद कोई टेस्ट खेल रहे हैं. इसके बाद शांतो को 24 रन के स्कोर पर आर अश्विन ने पवेलियन भेजा. इसके बाद उतरे शाकिब भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. वे 39 गेंद पर 16 रन बनाकर उमेश यादव का शिकार हुए. मुशफिकुर रहीम ने 26 और लिटन दास ने 25 रन बनाए. 5 विकेट 172 रन पर गिए थे.
मेहदी हसन नहीं खेल सके बड़ी पारी
मेहदी हसन ने वनडे सीरीज में भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया था. एक मैच में तो उन्होंने शतक भी जड़ा था. इस कारण बांग्लादेश की टीम सीरीज 2-1 से जीतने में सफल रही थी. लेकिन दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वे कोई कमाल नहीं दिखा सके. उन्हें उमेश यादव ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया. उन्होंने 51 गेंद पर 15 रन बनाए. इसके बाद नुुरुल हसन भी 6 रन बनाकर उमेश की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए.
IND vs SL: हार्दिक पंड्या नए साल की शुरुआत बतौर कप्तान करेंगे, रोहित शर्मा पर हो गया फैसला
मोमिनुल 9वें विकेट के रूप में आउट हुए. उमेश यादव ने 15 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए. वहीं अश्विन ने 21.5 ओवर में 74 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. उनादकट को 2 विकेट मिला.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bangladesh, India vs Bangladesh, KL Rahul, Team india
FIRST PUBLISHED : December 22, 2022, 15:28 IST
[ad_2]
Source link