[ad_1]
हाइलाइट्स
IPL 2023 के लिए होने वाली नीलामी का इंतजार हर किसी को है
कौन सा खिलाड़ी सबसे महंगा बिकेगा इस पर ही नजर है.
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी पर हर किसी की नजर रहती है. यहां खिलाड़ियों की बोली लगती है और रातो रात बदल जाती है किस्मत. पिछले बार हुए मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अपने रिलीज किए गए विकेटकीपर बैटर ईशान किशन पर उंची बोली लगाकर उनको दोबारा से टीम में शामिल किया. इस ऑक्शन के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद 10 की 10 फ्रेंचाइजी टीम के सदस्य सदमे में आ गए और पूरी प्रकिया को रोकना पड़ा.
इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन को इसी साल फरवरी में बेंगलुरु में कराया गया था. इस नीलामी के दौरान पहले ही दिन यहां बड़ा हादसा हुआ जिसने सभी फेंचाइजी के साथ साथ नीलामी का आयोजन करे वाले बीसीसीआई को भी कुछ पल के लिए सदमे में डाल दिया. नीलामी प्रकिया को शानदार तरीके से चलाने वाले ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स की तबीयत एकदम से बिगड़ी और वो स्टेज से नीचे गिर पड़े.
नीलामी की प्रकिया आम तौर पर जैसी चलती है वैसी ही चल रही थी. अचानक से ह्यूज एडमीड्स को कुछ परेशानी हुई और वो स्टेज से नीचे बेहोश होकर गिर पड़े. बीसीसीआई की मेडिकल टीम जो नीलामी के दौरान वहीं मौजूद थी उसने उसको तुरंत अस्पताल पहुंचाया. नीलामी के पहले दिन जब श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसारंगा का नाम सामने आया और उनकी बोली लगनी शुरू हुई तो उसी ह्यूज स्टेज से नीचे गिर गए.
नीलामी प्रकिया रोकनी पड़ी
इस मेगा ऑक्शन के दौरान हुई घटना से सभी सदमे में थे. सबको ह्यूज के स्वास्थ की चिंता हो रही थी. जब अस्पताल से उनकी खबर मिली कि वो ठीक है तब जाकर दोपहर 3:30 बजे फिर से नीलामी को शुरू कराया गया. चारू शर्मा ने इस नीलामी प्रक्रिया को ह्यूज की जगह पर आगे बढ़ाया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, IPL Auction
FIRST PUBLISHED : December 22, 2022, 12:31 IST
[ad_2]
Source link