Home Breaking News IPL 2023 Auction Live: पिछले सीजन खराब प्रदर्शन करने वाले पूरन को LSG ने 16 करोड़ में खरीदा, क्लासेन SRH में

IPL 2023 Auction Live: पिछले सीजन खराब प्रदर्शन करने वाले पूरन को LSG ने 16 करोड़ में खरीदा, क्लासेन SRH में

0
IPL 2023 Auction Live: पिछले सीजन खराब प्रदर्शन करने वाले पूरन को LSG ने 16 करोड़ में खरीदा, क्लासेन SRH में

[ad_1]

04:28 PM, 23-Dec-2022

IPL 2023 Auction Live: मार्कंडेय को हैदराबाद ने खरीदा

भारत के युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा।

04:25 PM, 23-Dec-2022

IPL 2023 Auction Live: ये खिलाड़ी अनसोल्ड

इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन, न्यूजीलैंड के एडम मिल्ने, वेस्टइंडीज अकील हुसैन, ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा, दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान अनसोल्ड रहे। किसी ने इन्हें नहीं खरीदा।

04:24 PM, 23-Dec-2022

IPL 2023 Auction Live: आदिल रशीद को हैदराबाद ने खरीदा

इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद को सनराइजर्स हैदराबाद ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। रशीद हैदराबाद की मदद कर सकते हैं।

04:22 PM, 23-Dec-2022

IPL 2023 Auction Live: ईशांत शर्मा को दिल्ली ने खरीदा

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा।

04:21 PM, 23-Dec-2022

IPL 2023 Auction Live: उनादकट और जे रिचर्डसन भी बिके

जयदेव उनादकट को 50 लाख रुपये में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खरीदा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जे रिचर्डसन को 1.5 करोड़ रुपये में मुंबई ने खरीदा है।

04:21 PM, 23-Dec-2022

IPL 2023 Auction Live: रीस टॉपली को RCB ने खरीदा

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रीस टॉपली को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा।

04:20 PM, 23-Dec-2022

IPL 2023 Auction Live: सॉल्ट को दिल्ली ने खरीदा

इंग्लैंड के फिल सॉल्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा है।

04:16 PM, 23-Dec-2022

IPL 2023 Auction Live: क्लासेन को हैदराबाद ने खरीदा

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा। क्लासेन का भारत में रिकॉर्ड शानदार रहा है।

04:03 PM, 23-Dec-2022

IPL 2023 Auction Live: पूरन को लखनऊ को खरीदा

50 लाख रुपये की बेस प्राइस वाले बांग्लादेश के लिटन दास नहीं बिके। वहीं, दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा। 

04:02 PM, 23-Dec-2022

IPL 2023 Auction Live: अब किसके पर्स में कितनी राशि

सभी टीमों के पर्स में मौजूदा राशि

टीम खिलाड़ी राशि
CSK 20/25 3.7 करोड़
RCB 18/25 8.75 करोड़
DC 20/25 19.45 करोड़
GT 20/25 16.75 करोड़
KKR 14/25 7.05 करोड़
LSG 15/25 23.35 करोड़
MI 17/25 3.05 करोड़
PBKS 18/25 13.20 करोड़
RR 17/25 7.45 करोड़
SRH 13/25 20.75 करोड़

03:39 PM, 23-Dec-2022

IPL Auction 2023 Live: स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। स्टोक्स आईपीएल 2022 में नहीं खेले थे। स्टोक्स का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। स्टोक्स के रूप में चेन्नई को कप्तानी का दावेदार भी मिल गया है। साथ ही पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का भी रिप्लेसमेंट मिल गया है। ब्रावो ने इसी साल आईपीएल से संन्यास लिया है। स्टोक्स के लिए पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स बिडिंग में उतरी। बाद में आरआर और आरसीबी दोनों ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद बिडिंग में उतरी। अंत में चेन्नई बिडिंग वॉर में उतरी और स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदने में कामयाब रहे। 

Intense, focused - Ben Stokes warms up, Kings XI Punjab vs Rajasthan Royals, IPL 2020, Abu Dhabi, October 30, 2020

03:33 PM, 23-Dec-2022

IPL Auction 2023 Live: कैमरन ग्रीन को मुंबई ने खरीदा

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह सैम करन के बाद आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। करन को इसी ऑक्शन में पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, आईपीएल ऑक्शन के इतिहास के भी दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कैमरन ग्रीन ने इस साल भारतीय दौरे पर टी20 सीरीज में कई तूफानी पारी खेली थी। उन्हें आने वाले समय का स्टार प्लेयर माना जा रहा है। साथ ही मुंबई को कीरोन पोलार्ड का रिप्लेसमेंट भी मिल गया है। पोलार्ड ने इसी साल आईपीएल से संन्यास लिया था।

Cameron Green delivers, Australia vs West Indies, 2nd Test, Adelaide, December 10, 2022

03:31 PM, 23-Dec-2022

IPL Auction 2023 Live: होल्डर को राजस्थान ने खरीदा

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। पिछले सीजन होल्डर लखनऊ से खेले थे।

Jason Holder celebrates Sanju Samson's wicket, Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals, IPL 2022, Brabourne Stadium, Mumbai, May 15, 2022

03:28 PM, 23-Dec-2022

IPL Auction 2023 Live: रजा और ओडियन भी बिके

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ को गुजरात टाइटंस ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा। वहीं, पंजाब किंग्स ने जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को 50 लाख में खरीदा।

03:15 PM, 23-Dec-2022

IPL Auction 2023 Live: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन

सैम करन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। वह टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। साथ ही फाइनल में इंग्लैंड के लिए वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें पंजाब किंग्स 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे पहले सबसे महंगे खिलाड़ी केएल राहुल थे। लखनऊ में उनकी सैलरी 17 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा वह ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले क्रिस मॉरिस को राजस्थान ने 2021 में 16.25 करोड़ में खरीदा था। करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए। सैम करन पहले भी पंजाब किंग्स से खेल चुके हैं।

2023 IPL auction - Ben Stokes, Sam Curran, Mayank Agarwal, Nicholas Pooran  and Mayank Agarwal could be the big buys



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here