[ad_1]
नई दिल्ली. दुनिया की सबसे पॉपुलर और महंगी टी20 लीग के नए सीजन के लिए शुक्रवार को मिनी ऑक्शन होना है. इंडियन प्रीमियर लीग के अगले साल होने वाले एडिशन के लिए दुनियाभर से तकरीबन हजार खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. बीसीसीआई ने इस साल कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन में शामिल होने के लिए 504 खिलाड़ियों को चुना.
आईपीएल 2023 के लिए होने वाली नीलामी में अब 24 घंटे से भी वक्त बचा है. शुक्रवार दोपहर शुरू होने वाली नीलामी में 273 भारतीय और 132 विदेशी खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर होगी. 10 फ्रेंचाइजी टीम की थिंक टैंक पूरी योजना के साथ इस नीलामी में पहुंच रही है. हर टीम के पास सीमित भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को खरीदने अनुमति होगी.
शुक्रवार को होने वाली नीलामी से पहले मॉक ऑक्शन किया गया जिसमें ऑस्ट्रेलिया के ऑललाउंडर पर जमकर पैसों की बरसात हुई. देखते ही देखते ऑक्शन में लगाई गई बोली की रकम 20 करोड़ तक पहुंच गई. कैमरून ग्रीन ने भारत में इस साल खेली गई सीरीज में जमकर रन बनाए थे.
मॉक ऑक्शन में हो गया खेल
कोच्चि में होने वाली मिनी ऑक्शन से एक दिन Jio Cinema पर मॉक ऑक्शन का आयोजन किया गया था. इस ऑक्शन के लिए स्टार खिलाड़ियों से भरे एक खास पैनल में शामिल खिलाड़ियों ने बोली लगाई. इयोन मोर्गन, क्रिस गेल, रॉबिन उथप्पा, सुरेश रैना, अनिल कुंबले, आरपी सिंह, मुरली कार्तिक और स्कॉट स्टायरिस जैसे दिग्गज इस पैनल में शामिल रहे.
Cameron Green goes to __
in our Auction War Room as the gets picked up for 20 crores.
Watch @mastercardindia Match Centre LIVE for more LIVE on #JioCinema #TATAIPLAuction #TATAIPLAuctionOnJioCinema #IPL2023Auction | @IPL pic.twitter.com/FJjLeemMTx
— JioCinema (@JioCinema) December 22, 2022
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ben stokes, IPL Auction, Kane williamson, Sunrisers Hyderabad
FIRST PUBLISHED : December 22, 2022, 20:00 IST
[ad_2]
Source link