[ad_1]

रेहम खान।
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार और इमरान खान की दूसरी पत्नी रेहम खान ने फिर निकाह कर लिया है। ट्विटर पर इसका एलान करते हुए रेहम ने ‘जस्ट मैरिड’ फोटो पोस्ट की। एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आखिरकार मुझे ऐसा आदमी मिल गया, जिस पर मैं भरोसा कर सकती हूं।” बताया गया है कि उनका निकाह पाकिस्तान के पत्रकार मिर्जा बिलाल से हुआ है। रेहम ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर भी ट्वीट की है।
Finally found a man who I can trust @MirzaBilal__ pic.twitter.com/nx7pnXZpO6
— Reham Khan (@RehamKhan1) December 23, 2022
गौरतलब है कि यह रेहम खान की तीसरी शादी है। उन्होंने इससे पहले 2014 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान के साथ निकाह किया था। हालांकि, दोनों का एक साल बाद ही तलाक हो गया था। इससे पहले रेहम की पहली शादी 1993 में एजाज रहमान के साथ हुई थी। इस जोड़े के बीच 2005 में तलाक हुआ था।

रेहम ने अपने निकाह से जुड़ीं कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इनमें वे और बिलाल साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं।

[ad_2]
Source link