Home Breaking News Parliament Live: संसद में मास्क लगाकर पहुंचे दोनों सभापति, चीन समेत कई मुद्दों पर लोकसभा में हंगामा

Parliament Live: संसद में मास्क लगाकर पहुंचे दोनों सभापति, चीन समेत कई मुद्दों पर लोकसभा में हंगामा

0
Parliament Live: संसद में मास्क लगाकर पहुंचे दोनों सभापति, चीन समेत कई मुद्दों पर लोकसभा में हंगामा

[ad_1]

11:37 AM, 22-Dec-2022

संसद में मास्क लगाकर पहुंचे दोनों सभापति

कोरोना संक्रमण पर देश को संदेश देने के लिए आज दोनों सदनों के सभापति मास्क लगाकर संसद पहुंचे। उनके अलावा भाजपा और विपक्ष के कई सांसद भी मास्क लगाए नजर आए।

11:21 AM, 22-Dec-2022

लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

 सदन में हंगामे के बीच लोकसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

11:15 AM, 22-Dec-2022

संसद में इन नेताओं ने दिया नोटिस

  • कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।
  • तमिल मनीला कांग्रेस (मूपनार) के सांसद जीके वासन ने देश में मैला ढोने की प्रथा को खत्म करने की आवश्यकता” पर चर्चा करने के लिए राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया।
  • अनिल देसाई, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की दीवारों पर जातिवादी टिप्पणी के मुद्दे पर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया।
  • आप सांसद राघव चड्ढा ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में कोरोना से आसन्न खतरे और इससे निपटने के लिए सरकार की तैयारी पर चर्चा के लिए सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

11:05 AM, 22-Dec-2022

खरगे की अन्य विपक्षी नेताओं के साथ बैठक, चीन के मुद्दे पर चर्चा

केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के चैंबर में विपक्ष के नेता से मुलाकात की। इसबैठक में सदन में चीन के साथ सीमा के मुद्दे को उठाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।

11:04 AM, 22-Dec-2022

एसटी सूची को संशोधित करने के लिए राज्यसभा में तीन विधेयक पेश करेगी सरकार

 केंद्र सरकार आज तमिलनाडु, हिमाचल और कर्नाटक में एसटी सूची को संशोधित करने के लिए राज्यसभा में तीन विधेयक पेश करेगी।

10:55 AM, 22-Dec-2022

Parliament Live: संसद में मास्क लगाकर पहुंचे दोनों सभापति, चीन समेत कई मुद्दों पर लोकसभा में हंगामा

संसद के शीतकालीन सत्र का 12वां कार्य दिवस भी हंगामेदार रहने की उम्मीद है क्योंकि विपक्ष चीन के मुद्दे पर चर्चा की अपनी मांग पर अड़ा है। विपक्ष भारत जोड़ो यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल पालन करने को लेकर भी सरकार को घेर सकता है। इसके अलावा केंद्र तमिलनाडु, हिमाचल और कर्नाटक में एसटी सूची को संशोधित करने के लिए राज्यसभा में 3 विधेयक पेश करेगा। संसद के पल-पल के अपडेट से जुड़े रहने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here