Home Sports VIDEO: अर्जुन ने विकेट लेने के बाद ये कैसे किया सेलिब्रेट, पापा तेंदुलकर ऐसा कभी नहीं करते

VIDEO: अर्जुन ने विकेट लेने के बाद ये कैसे किया सेलिब्रेट, पापा तेंदुलकर ऐसा कभी नहीं करते

0
VIDEO: अर्जुन ने विकेट लेने के बाद ये कैसे किया सेलिब्रेट, पापा तेंदुलकर ऐसा कभी नहीं करते

[ad_1]

हाइलाइट्स

अर्जुन तेंदुलकर की झारखंड के खिलाफ किफायती गेंदबाजी
नदीम को बोल्ड करने के बाद सेलिब्रेशन हुआ वायरल

नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर खेलने उतरे और पहले ही मैच में रिकॉर्ड प्रदर्शन कर दिया. पापा सचिन तेंदुलकर की तरह ही डेब्यू रणजी मैच में उन्होंने शतक जमाते हुए रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराया. मैच में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट भी चकटाए थे. दूसरे मुकाबले में जब अर्जुन उतरे तो सबकी नजर उनपर बनी थी. गेंदबाजी में वो महज 1 विकेट ही हासिल करने में कामयाब हुए लेकिन उनका सेलिब्रेशन चर्चा में आ गया.

सचिन तेंदुलकर का बेटा होना आसान नहीं होता क्योंकि भले वो चाहे या ना चाहें लेकिन दुनिया में उनका चर्चा होगी ही. अंडर 19 में जब अर्जुन ने श्रीलंका का दौरा किया तो उस मुकाबले में भी सबने उनकी बातें की थी. अब रणजी ट्रॉफी में उनके डेब्यू करने पर हंगामा हो गया. उन्होंने चारो तरफ से दबाव झेलते हुए शतक जमाते हुए पहला इम्तिहान अव्वल नंबर से पास किया. दूसरे मैच में जब उन्होंने विकेट चटकाया तो कुछ ऐसा किया जिसने फिर से उनको चर्चा में ला दिया.
” isDesktop=”true” id=”5097227″ >

अर्जुन का अजब विकेट सेलिब्रेशन

झारखंड के खिलाफ अर्जुन ने पहली पारी में 1 विकेट झटका. उनकी गेंदबाजी काफी किफायती रही और 26 ओवर में 90 रन देकर यह विकेट अपने नाम किया. शाहबाज नदीम को 25 रन के स्कोर पर अर्जुन ने बोल्ड करने के बाद जैसा सेलिब्रेशन किया वो भी हर किसी ने नोटिस किया.

Tags: Arjun tendulkar, Ranji Trophy



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here