[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की आज यानी 22 दिसंबर 2022 को शादी की दूसरी सालगिरह है. दो साल पहले आज ही के दिन 2022 में गेंदबाज धनश्री वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे. चहल और धनश्री की शादी की सालगिरह के मौके पर युजवेंद्र की आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें बेहद खास अंदाज में बधाई दी है. राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो काफी मजेदार है. इस वीडियो में बॉलीवुड के गाने का इस्तेमाल किया गया है और धनश्री को उनके कुछ रिश्तेदारों से मिलवाया जा रहा है.
इस वीडियो में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ का गाना ‘आओ दुल्हन अब इनसे मिलो जी…’ बैकग्राउंड में चल रहा है. जब ससुर जी से मिलने की बारी आती है तो जोस बटलर को दिखाया जाता है. इसके बाद सास से मिलने की बारी आती हैं तो बटलर की पत्नी सामने आती हैं. इसके बाद गाने में ननद और ननदोई से मिलने का जिक्र आता है, जिसमें रविचंद्रन अश्विन और उनकी पत्नी प्रीति नारायण सामने आते हैं. अंत में धनश्री को उनके सईंया जी से मिलवाया जाता है, जिसमें युजवेंद्र चहल आते हैं. यह वीडियो काफी मजेदार है और फैन्स इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.
अर्जुन तेंदुलकर को उसकी मां से दूर रखो… योगराज सिंह ने सचिन को क्यों दी यह सलाह
राजस्थान रॉयल्स के इस वीडियो पर धनश्री वर्मा और प्रीति नारायण ने भी कमेंट किया है. प्रीति नारायण इस वीडियो को समझ नहीं पाई हैं तो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के इंस्टाग्राम पेज के एडमिन से इसे समझाने की अपील की है. लेकिन जो भी यह वीडियो काफी ज्यादा मजेदार है. चहल और धनश्री को शादी की सालगिरह की इतनी मजेदार बधाई शायद ही किसी ने दी होगी.
IPL से ईशान किशन को मिला ऐसा तोहफा, सुनकर हॉस्पिटल पहुंच गए पापा
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने दो साल पहले 22 दिसंबर, 2020 को शादी की थी. तब से यह जोड़ी सोशल मीडिया पर अपने मजेदार वीडियोज के जरिये फैन्स का मनोरंजन करती रही है. अब राजस्थान रॉयल्स ने भी उन्हीं के मजाकिया अंदाज में मैरिज एनिवर्सिरी की बधाई दे दी है. युजवेंद्र चहल को यह वीडियो पसंद आया है और धनश्री इसे देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dhanashree Verma, IPL, Jos Buttler, Off The Field, Rajasthan Royals, Ravichandra Ashwin, Yuzvendra Chahal
FIRST PUBLISHED : December 22, 2022, 13:28 IST
[ad_2]
Source link