[ad_1]
नई दिल्ली: दो साल के लंबे इंतजार के बाद वो घड़ी अब आने ही वाली है जब इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए नजर आएंगे. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी वनडे टीम का ऐलान किया. इस टीम में आर्चर को जगह दी गई है. आर्चर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 20 मार्च 2021 को खेला था. भारत दौरे पर अहमदाबाद टी20 मुकाबले में वो आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नजर आए थे.
इसके बाद से ही इस घातक गेंदबाज को वापसी का इंतजार था. आर्चर की वापसी से मुंबई इंडियंस टीम को भी नई संजीवनी मिली है. ऐसे में उनकी तरफ से एक रिएक्शन तो बनता ही है. जैसे ही जोफ्रा आर्चर की वापसी की तारीख का ऐलान हुआ मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से इस निर्णय का स्वागत किया.
उन्होंने इमोजी के माध्यम से लिखा, “जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड की जर्सी में साउथ अफ्रीका दौरे से वापस आ रहा है. ये वो शब्द हैं जिसने हमें खुश कर दिया है.”
JOF in colours
Words that make us go: #OneFamily @JofraArcher @ICC pic.twitter.com/Bk5uFNaCME
— Mumbai Indians (@mipaltan) December 22, 2022
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Jofra Archer
FIRST PUBLISHED : December 23, 2022, 07:52 IST
[ad_2]
Source link