Home Breaking News IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: दूसरे दिन का खेल शुरू, राहुल-गिल क्रीज पर, भारत का स्कोर 20 रन के पार

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: दूसरे दिन का खेल शुरू, राहुल-गिल क्रीज पर, भारत का स्कोर 20 रन के पार

0
IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: दूसरे दिन का खेल शुरू, राहुल-गिल क्रीज पर, भारत का स्कोर 20 रन के पार

[ad_1]

09:03 AM, 23-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: दूसरे दिन का खेल शुरू

इस मैच में दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारत की सलामी जोड़ी शुभमन गिल और लोकेश राहुल क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और फिर क्रीज में अपनी नजरें जमाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत का स्कोर 20 रन के पार जा चुका है। 

08:18 AM, 23-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: मैच में पहले दिन क्या हुआ ?

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए नजमुल हसन और जाकिर की जोड़ी ने 39 रन जोड़े। 12 साल बाद टेस्ट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने जाकिर हसन को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। इसके तीन गेंद बाद ही अश्विन ने शान्तो के पवेलियन भेज दिया। मोमिनुल और कप्तान शाकिब ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। उमेश ने शाकिब को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। 

मोमिनुल एक छोर पर जमे रहे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। मोमिनुल ने कई बल्लेबाजों के साथ 40 रन से ज्यादा की साझेदारी की, लेकिन अर्धशतकीय साझेदारी नहीं कर सके। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 84 रन मोमिनुल हक ने बनाए। 26 रन बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। लिटन दास ने 25 और शान्तो ने 24 रन की पारी खेली। भारत के लिए उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, जयदेव उनादकट को दो विकेट मिले। अंत में बांग्लादेश की टीम 227 रन पर सिमट गई। 

इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में आठ ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन बना लिए हैं। लोकेश राहुल तीन और शुभमन गिल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय बांग्लादेश के स्कोर से 208 रन पीछे है।

08:16 AM, 23-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 2 Live: दूसरे दिन का खेल शुरू, राहुल-गिल क्रीज पर, भारत का स्कोर 20 रन के पार

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला ढाका के शेर ए बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में 227 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन शुभमन गिल और लोकेश राहुल अपनी पारी आगे बढ़ाएंगे। ये दोनों बड़ी साझेदारी कर भारत का स्कोर बांग्लादेश से आगे ले जाना चाहेंगे। टीम इंडिया आज पूरे दिन बल्लेबाजी कर बांग्लादेश पर बढ़त लेने की कोशिश करेगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here