[ad_1]
नई दिल्ली. सैम करेन (Sam Curran) ने इतिहास रच दिया है. वे आईपीएल इतिहास के ऑक्शन में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. पंजाब किंग्स ने (Punjab Kings) उन्हें रिकॉर्ड 18.5 करोड़ रुपए में खरीदा. इस युवा ऑलराउंडर ने टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया था. पंजाब ने करेन पर दांव इसलिए भी लगाया, क्योंकि उसने आज तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है. टी20 लीग के पहले सीजन से टीम टूर्नामेंट में उतर रही है. इसके अलावा टीम ने जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को भी शामिल किया है. ऑक्शन से पहले उसके पास कुल 16 खिलाड़ी थे. पर्स में 32.2 करोड़ की राशि थी. टीम ने आधे से अधिक पैसे सिर्फ करेन पर खर्च कर दिए और कुल 6 खिलाड़ियों को खरीदा. इसमें 4 ऑलराउंडर हैं.
24 साल के सैम करेन का टी20 का रिकॉर्ड बेहतरीन है. वे पिछले सीजन में चोट के कारण नहीं खेल सके थे. 2019 में वे पंजाब से ही खेले, लेकिन बाद टीम ने उन्हें छोड़ दिया था. इसके बाद वे एमएस धोनी की अगुआई वाली सीएसके का हिस्सा बने. वे अब तक 145 टी20 में 1731 रन बनाए हैं. स्ट्राइक रेट 137 का है. उन्होंने 9 अर्धशतक लगाया है. बतौर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज करेन ने 149 विकेट भी लिए हैं. 10 रन देकर 5 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है. 4 बार 4 और 2 बार 5 विकेट लिया है. पंजाब टीम के पर्स में 12.20 करोड़ की रकम बची रह गई.
रीटेन किए गए खिलाड़ी
शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज अंगद बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बरार.
ऑक्शान में खरीदे गए खिलाड़ी
सैम करेन (18.5 करोड़), सिकंदर रजा (50 लाख), हरप्रीत भाटिया (40 लाख), शिवम सिंह (20 लाख), विद्वत कावेरप्पा (20 लाख) और मोहित राठी (20 लाख).
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL, IPL 2023, IPL Auction, Punjab Kings, Sam Curran
FIRST PUBLISHED : December 23, 2022, 21:29 IST
[ad_2]
Source link