[ad_1]
हाइलाइट्स
आरसीबी से ने किया बेहतरीन खिलाड़ियों का चुनाव
इंग्लैंड का मिला होनहार तेज गेंदबाज
फ्रेंचाइजी ने इन 7 खिलाड़ियों को खरीदा
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इस साल के ही नहीं पूरे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम कुर्रन (Sam Curran) बने. कुर्रन को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम ने 18 करोड़ 50 लाख की भारी भरकम धनराशि में अपने साथ जोड़ा. इसके अलावा इस साल के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) का रहा. ग्रीन को मुंबई की टीम ने 17 करोड़ 50 लाख में रूपये में खरीदा.
नीलामी के दौरान रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम भी काफी सक्रीय नजर आई. फ्रेंचाइजी ने कुल सात खिलाड़ियों को खरीदा. इसमें पांच भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. आरसीबी ने नीलामी के दौरान जिन सात खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा उनके नाम इस प्रकार हैं-
यह भी पढ़ें- IPL Auction 2023: बल्ले से फ्लॉप, फिर भी आईपीएल में मालामाल हुआ कैरेबियन खिलाड़ी
आईपीएल 2023 की नीलामी में आरसीबी ने इन 7 खिलाड़ियों को खरीदा:
विल जैक्स – इंग्लैंड – 3 करोड़ 20 लाख
रीस टॉपले – इंग्लैंड – 1 करोड़ 90 लाख
राजन कुमार – भारत – 70 लाख
अविनाश सिंह – भारत – 60 लाख
सोनू यादव – भारत – 20 लाख
मनोज भांडगे – भारत – 20 लाख
हिमांशु शर्मा – भारत – 20 लाख
रिटेन किए गए खिलाड़ी: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, और आकाश दीप.
पर्स में बचे शेष रूपये: एक करोड़ 75 लाख
रीलीज किए गए खिलाड़ी: जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया और शेरफेन रदरफोर्ड.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, IPL Auction, Rcb, Royal Challengers Bangalore
FIRST PUBLISHED : December 23, 2022, 22:09 IST
[ad_2]
Source link