[ad_1]

plane makes emergency landing
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
अमेरिका में स्पिरिट एयरलाइंस के विमान की बिजली गिरने के बाद आपात लैंडिंग करनी पड़ी। विमान ने फिलाडेल्फिया से टेक-ऑफ किया था और यह कैनकन की ओर जा रहा था। इस दौरान चालक दल ने विमान के पास दो बार बिजली गिरने की घटना को देखा। इसके तुरंत बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि फ्लाइट कैनकन जा रही थी। इस दौरान चालक दल ने बिजली गिरने की सूचना के बाद विमान को फिलाडेल्फिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वापस सुरक्षित उतारा। बयान में कहा गया है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और हम अपने यात्रियों की सुविधा के लिए काम कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link