[ad_1]
हाइलाइट्स
आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स को खरीदा है
इंग्लैंड के ऑलराउंडर के लिए सीएसके ने 16.25 करोड़ रुपये खर्च किए
आईपीएल 2022 में सीएसके को टूर्नामेंट के बीच बदलना पड़ा था कप्तान
नई दिल्ली. आईपीएल का मिनी ऑक्शन (IPL Auction 2023) खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai super kings) की पूरी टीम सामने आ चुकी है. ऑक्शन में सीएसके (CSK) ने अब तक की सबसे महंगी खरीदारी करते हुए इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को अपने साथ जोड़ा. बेन के लिए एमएम धोनी (MS Dhoni) की सीएसके ने 16.25 करोड़ रुपये खर्च किए. स्टोक्स न सिर्फ चेन्नई की बॉलिंग और बैटिंग को मजबूत करेंगे बल्कि भविष्य में उन्हें टीम के कप्तान के विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है. हालांकि, न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस इस मसले पर अलग नजरिया रखते हैं.
न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिस ने कहा, बेन स्टोक्स निस्संदेह विश्व क्रिकेट में सबसे अधिक मांग वाले ऑलराउंडरों में से एक हैं. अपने आईपीएल करियर में स्टोक्स ने बार-बार दिखाया है कि वह बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी क्या कर सकते हैं. ऑक्शन में इसीलिए उन पर इतनी ऊंची बोली लगी. पूर्व दिग्गज ने न्यूजीलैंड की मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएसके आने वाले सीजन में धोनी से कप्तानी का दारोमदार लेकर स्टोक्स को सौंप सकती है. मुझे ऐसा लगता है कि वह (स्टोक्स) कप्तान होंगे. हमने एमएस धोनी को कप्तानी की कोशिश करते और इसे दूसरों को सौंपते हुए देखा है. वह आईपीएल के बीच नियमित रूप से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. यह एमएस धोनी के लिए बैटन पास करने का एक मौका है. मुझे लगता है वह स्टोक्स को कप्तानी तुरंत सौंप देंगे.
IPL Auction 2023: भाई! पक्का हो गया, इस बार तो यही टीम फाइनल खेलेगी
धोनी का हो सकता है आखिरी सीजन
माना जा रहा है कि आईपीएल 2023 में धोनी आखिरी बार सीएसके के लिए मैदान में उतरेंगे. इस दौरान उन पर अपना उत्तराधिकारी तलाशने की जिम्मेदारी भी होगी. पिछले सीजन में रविंद्र जडेजा को सीएसके का कप्तान बनाया गया था लेकिन, टीम के खराब प्रदर्शन के बाद वह पीछे हट गए. ऐसे में धोनी को फिर से चेन्नई की कमान संभालनी पड़ी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ben stokes, Chennai super kings, IPL, IPL 2023, Ms dhoni
FIRST PUBLISHED : December 24, 2022, 19:38 IST
[ad_2]
Source link