Home Breaking News राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कमल हासन, बोले- इंडियन हूं इसलिए यहां आया

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कमल हासन, बोले- इंडियन हूं इसलिए यहां आया

0
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कमल हासन, बोले- इंडियन हूं इसलिए यहां आया

[ad_1]

कमल हासन, राहुल गांधी

कमल हासन, राहुल गांधी
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। उनके इस यात्रा में अब तक कई सेलिब्रिटीज दिख चुके हैं। वहीं, अब इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार कमल हासन का भी नाम जुड़ गया है। राहुल की यह यात्रा 108 दिनों बाद शनिवार (24 दिसंबर) को दिल्ली पहुंची जहां सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के अलावा कमल हासन भी शामिल हुए। बता दें कि यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। अब तक राहुल गांधी इस यात्रा में 3000 किलोमीटर पैदल चल चुके हैं।
Rajeeta Kochhar Passed Away: नहीं रहीं दिग्गज अदाकारा रजिता कोचर, मुंबई में ली आखिरी सांस

‘इंडियन हूं इसलिए यहां आया’

इस बारे में कमल हासन ने कहा, “कई लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं यहां क्यों हूं। मैं यहां एक इंडियन होने के नाते यहां पर हूं। मेरे पिता कांग्रेसी थे। मेरी अलग-अलग विचारधाराएं थीं और मैंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू की, लेकिन जब देश की बात आए, तो सभी राजनीतिक दलों को पार्टी लाइन धुंधली करनी पड़ेगी। मैंने उस लाइन को धुंधला कर दिया और यहां आ गया। उन्होंने आगे कहा, ”मैं शीशे के सामने खड़ा हुआ और खुद से कहा- यही वह वक्त है जब देश को मेरी सबसे ज्यादा जरूरत है। तभी मेरे अंदर से एक आवाज आई ‘कमल… भारत को तोड़ने में मदद मत करो, एकजुट होने में मदद करो’।”

इस फिल्म में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो कमल हासन हाल ही में फिल्म ‘विक्रम’ में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। साउथ के साथ हिंदी दर्शकों ने भी इस फिल्म को बहुत पसंद किया था। वहीं, उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ‘इंडियन 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन एस. शंकर कर रहे हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 
Hrithik Roshan: पायलट की जगह सेंटा क्लॉज बने ऋतिक रोशन, सेना के अधिकारियों को बांटे तोहफे

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। उनके इस यात्रा में अब तक कई सेलिब्रिटीज दिख चुके हैं। वहीं, अब इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार कमल हासन का भी नाम जुड़ गया है। राहुल की यह यात्रा 108 दिनों बाद शनिवार (24 दिसंबर) को दिल्ली पहुंची जहां सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के अलावा कमल हासन भी शामिल हुए। बता दें कि यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। अब तक राहुल गांधी इस यात्रा में 3000 किलोमीटर पैदल चल चुके हैं।

Rajeeta Kochhar Passed Away: नहीं रहीं दिग्गज अदाकारा रजिता कोचर, मुंबई में ली आखिरी सांस



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here