Home Breaking News Filmy Wrap: राहुल गांधी को मिला कमल हासन का साथ और तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

Filmy Wrap: राहुल गांधी को मिला कमल हासन का साथ और तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

0
Filmy Wrap: राहुल गांधी को मिला कमल हासन का साथ और तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें

[ad_1]

मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आती हैं तो कभी सितारों की निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें। आज भी मनोरंजन जगत में बहुत कुछ हुआ। तो चलिए फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देते हैं…

 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। उनके इस यात्रा में अब तक कई सेलिब्रिटीज दिख चुके हैं। वहीं, अब इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार कमल हासन का भी नाम जुड़ गया है। राहुल की यह यात्रा 108 दिनों बाद शनिवार (24 दिसंबर) को दिल्ली पहुंची जहां सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के अलावा कमल हासन भी शामिल हुए। बता दें कि यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। अब तक राहुल गांधी इस यात्रा में 3000 किलोमीटर पैदल चल चुके हैं।

Kamal Haasan: राहुल गांधी को मिला साउथ सुपरस्टार कमल हासन का साथ, भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

सोनी सब टीवी के सीरियल ‘अलीबाबा: दास्तान ए काबुल’ की लीड अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने शनिवार (24 दिसंबर) को आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने टीवी सीरियल के सेट पर ही फांसी लगा ली। मामले की जानकारी मिलते ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tunisha Sharma: टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने की आत्महत्या, टीवी सीरियल के सेट पर ही लगा ली फांसी
शाहरुख खान का बेटे आर्यन खान भी अन्य स्टार किड्स की तरह लाइम लाइट में बने रहते हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। इस दौरान आर्यन खान ने भले ही कैमरे के लिए पोज नहीं दिया और जल्दी-जल्दी एयरपोर्ट से बाहर निकल गए लेकिन उनके अभिवादन करने के स्टाइल ने फैंस को उनके पिता शाहरुख खान की याद जरूर दिला दी। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Aryan Khan: एयरपोर्ट पर आर्यन खान के सलाम का स्टाइल देख यूजर्स बोले, ‘किंग खान…’

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने बोल्ड फोटोज और वीडियोज के जरिए इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। उनके फोटोज हमेशा अलग होते हैं, जो फैंस को आकर्षित करते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि वह ज्यादा रिवीलिंग आउटफिट्स पहनती हैं। इस कड़ी में दिशा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे दिशा क्लीवेज-बैरिंग कॉर्सेट टॉप और कार्गो पैंट में दिखीं। लोगों को उनका आउटफिट समझ नहीं आया, जिसके बाद उन्हें ट्रोल कर दिया गया।

Disha Patani: बोल्ड पहनावे के कारण फिर ट्रोल्स के निशाने पर दिशा पाटनी, लोगों ने बताया दूसरी उर्फी



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here