[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया (Team India) मीरपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में चौथी पारी में बल्लेबाजी कर रही है. उसे 145 रन का लक्ष्य मिला है. एशियाई पिचों की बात करें, तो चौथी पारी में बल्लेबाजी कभी भी आसान नहीं रहती है. जवाब में तीसरे दिन समाचार लिखे जाने तक टीम ने 29 रन पर 3 बड़े विकेट खो दिए हैं. दूसरे टेस्ट के (IND vs BAN) तीसरे दिन मेजबान बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 231 रन बनाकर आउट हुई. मीरपुर के रिकॉर्ड की बात करें, तो यहां ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को हार मिल चुकी है. ऐसे में भारतीय टीम को भी संघर्ष करना पड़ सकता है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) की बात करें, तो यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए अहम है. अभी वह टेबल में दूसरे नंबर पर है. बांग्लादेश की ओर से लिटन दास ने शानदार 73 रन बनाए. वहीं जाकिर हसन ने भी 51 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली.
दूसरा टेस्ट अभी रोमांचक स्थिति में हैं. मैच में बांग्लादेश ने पहली पारी में 212 जबकि भारत ने 314 रन बनाए थे. इस तरह से भारत को 87 रन की बड़ी बढ़त मिली थी. 2016 की बात करें, तो इसी मैदान पर इंग्लैंड को 274 रन का लक्ष्य मिला था, जवाब में इंग्लिश टीम 164 रन बनाकर पवेलियन लौट गई थी. वहीं 2018 में वेस्टइंडीज की टीम 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 139 रन पर ऑलआउट हो गई थी.
राहुल-कोहली के फॉर्म ने चिंता बढ़ाई
मौजूदा सीरीज की बात करें, तो कप्तान केएल राहुल और विराट कोहली अच्छे फॉर्म में नहीं हैं. रोहित शर्मा चोट के कारण पहले से टीम से बाहर चल रहे हैं. पहले टेस्ट की बात करें राहुल ने पहली पारी में 22 जबकि दूसरी पारी में 23 रन बनाए थे. वहीं कोहली ने पहली पारी में एक जबकि दूसरी पारी में नाबाद 17 रन बनाए. दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में राहुल फिर सस्ते में लौट गए. उन्होंने 10 और 2 रन बनाए. वहीं कोहली ने पहली पारी में 24 रन बनाए थे. दूसरी पारी में उनकी बल्लेबाजी बाकी है. चेतेश्वर पुजारा 6 और गिल रन बनाकर पवेलियन लौट गए. विराट कोहली और नाइटवॉचमैन अक्षर पटेल खेल रहे हैं.
बाबर आजम का भविष्य अब शाहिद अफरीदी के हाथों में, जल्द करने जा रहे हैं निर्णय, जानें पूरा मामला
मालूम हो कि गिल ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 110 तो पुजारा ने नाबाद 102 रन की बेहतरीन पारी खेली थी. टीम इंडिया ने मैच में एक बड़ा बदलाव किया था. बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को शामिल किया था. कुलदीप ने पहले टेस्ट में 40 रन बनाने के अलावा 8 विकेट भी लिए थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला था. वहीं उनादकट पहली पारी में 2 जबकि दूसरी पारी में एक ही विकेट ले सके. यह फैसला टीम पर भारी पड़ सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bangladesh, India vs Bangladesh, KL Rahul, Team india
FIRST PUBLISHED : December 24, 2022, 15:57 IST
[ad_2]
Source link