Home Sports VIDEO: पाकिस्तान में तो गजब ही हो गया, बेटे ने किया पिता को 0 पर आउट, देखें खास वीडियो

VIDEO: पाकिस्तान में तो गजब ही हो गया, बेटे ने किया पिता को 0 पर आउट, देखें खास वीडियो

0
VIDEO: पाकिस्तान में तो गजब ही हो गया, बेटे ने किया पिता को 0 पर आउट, देखें खास वीडियो

[ad_1]

नई दिल्ली. मेगा स्टार्स टी10 लीग (Mega Stars League) के मुकाबले इन दिनों पाकिस्तान में खेले जा रहे हैं. इसमें पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इंजमाम उल हक, मोहम्मद हफीज, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक भी शामिल हो रहे हैं. एक मुकाबले में रज्जाक को उनके ही बेटे और तेज गेंदबाज अली रज्जाक ने आउट किया. वे खाता तक नहीं खोल सके. इस मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है. मालूम हो कि अब्दुल रज्जाक की गिनती पाकिस्तान के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है. वे इंटरनेशनल लेवल पर बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं. भारत के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड शानदार है.

टी10 लीग के एक मुकाबले पेशावर पठांस का मुकाबला कराची नाइट्स से हो रहा था. अब्दुल रज्जाक पेशावर की ओर से खेल रहे थे. टीम को 10 ओवर में 113 रन का लक्ष्य मिला था. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अली रज्जाक ने पारी की पहली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली. अब्दुल रज्जाक इस पर शॉट मारने गए. लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई विकेटकीपर के हाथों में चली गई. हालांकि अली रज्जाक की टीम मैच नहीं जीत सकी.

Tags: Abdul razzaq, India Vs Pakistan, Pakistan, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here