Home Sports VIDEO: सिराज ने लिटन को बोल्ड कर दिखाई आंख, नजरें झुकाए पवेलियन भागे दास

VIDEO: सिराज ने लिटन को बोल्ड कर दिखाई आंख, नजरें झुकाए पवेलियन भागे दास

0
VIDEO: सिराज ने लिटन को बोल्ड कर दिखाई आंख, नजरें झुकाए पवेलियन भागे दास

[ad_1]

हाइलाइट्स

सिराज ने लिटन को बोल्ड कर दिखाई आंख
नजरें झुकाए पवेलियन भागे दास
दूसरी पारी में दास ने लगाया अर्द्धशतक

नई दिल्ली. मीरपुर टेस्ट के तीसरे दिन की समाप्ति के बाद भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) की टीम एक पायदान पर स्थित है. दूसरी पारी में विपक्षी टीम द्वारा दिए गए 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने महज 45 रनों पर अपने चार प्रमुख बल्लेबाजों को गंवा दिया है. टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट में जीत हासिल करने के लिए अब भी 100 रनों की दरकार है. वहीं विपक्षी टीम भी गेम में बनी हुई है. चौथे दिन अगर बांग्लादेशी बल्लेबाज 100 रन के भीतर छह विकेट निकालने में कामयाब रहते हैं तो दूसरा टेस्ट मुकाबला उनके नाम हो जाएगा.

दूसरी पारी में दिखा लिटन दास का जलवा:

दूसरे टेस्ट मुकाबले की दूसरी पारी में बांग्लादेश के स्टार बल्लेबाज लिटन दास (Litton Das) का बल्ला मैदान में जमकर चला. उन्होंने टीम के लिए छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 98 गेंद में 73 रनों की उम्दा अर्द्धशतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से सात बेहतरीन चौके निकले. दास बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

Tags: India vs Bangladesh, Mohammed siraj, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here