[ad_1]
नई दिल्ली: बिग बैश लीग (Big Bash League) में एक 20 साल के खिलाड़ी ने वो कारनामा करके दिखाया जिसकी कल्पना इतनी कम उम्र युवा से नहीं की जाती है. जी हां, मेलबर्न रेनेगेड्स के जेक फ्रेजर (Jake Fraser) ने ना सिर्फ छक्के के लिए जा रही बॉल को हवाई छलांग लगाकर रोक लिया बल्कि तुरंत वापस मैदान पर आकर गेंद को पकड़ा और अपना कैच पूरा किया. उनकी इस बिजली सी तेजी को देखकर पाकिस्तानी बल्लेबाज शादाब खान (Shadab Khan) हैरान रह गए. उनके पास वापस डगआउट में लौटने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था.
यह मैच मेलबर्न रेनेगेड्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच खेला गया. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज शादाब खान होबार्ट हरिकेंस का हिस्सा हैं. इस वक्त सोशल मीडिया पर शादाब के आउट होने का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि डेविड मूडी की गेंद पर पाकिस्तानी बैटर ने शानदार पुल शॉट लगाकर स्क्वेयर लेग की दिशा में छक्का बटोरने का प्रयास किया. वो छक्का लगाने में लगभग कामयाब भी हो गए थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BBL, Big bash league, Shadab Khan
FIRST PUBLISHED : December 24, 2022, 16:38 IST
[ad_2]
Source link