Home Sports टीम इंडिया की जीत के बाद केएल राहुल हुए ट्रोल…रविचंद्रन अश्विन की हुई बल्ले-बल्ले.. सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल

टीम इंडिया की जीत के बाद केएल राहुल हुए ट्रोल…रविचंद्रन अश्विन की हुई बल्ले-बल्ले.. सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल

0
टीम इंडिया की जीत के बाद केएल राहुल हुए ट्रोल…रविचंद्रन अश्विन की हुई बल्ले-बल्ले.. सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में हराया
रविचंद्रन अश्विन और अय्यर ने खेली महत्वपूर्ण पारी
जीत के बाद ट्विटर पर फैंस ने जमकर किया रिएक्ट

नई दिल्ली: टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन जीत मिली. वनडे सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम ने वापसी की ओर टेस्ट सीरीज के दोनों मुकाबलों को जीतकर बांग्लादेश को क्लीन स्वीप किया. एक समय लग रहा था कि भारतीय टीम के हाथ से यह मुकाबला निकल जाएगा. लेकिन रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की 42 और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की 29 रनों की नाबाद पारी ने भारतीय फैंस को निराश नही होने दिया.

145 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से दूसरी इनिंग में टीम के बल्लेबाज फ्लॉप साबित होते दिखाई दे रहे थे. केएल राहुल (2), शुभमन गिल (7), चेतेश्वर पुजारा (6), विराट कोहली (1) और ऋषभ पंत (9) रन बनाकर आउट हो गए. अक्षर पटेल ने बेहतरीन 34 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी छोटी सी पारी से टीम को जीत की राह दिखाई. फिर अश्विन और श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया को 3 विकेट से जीत दिलाई. ट्विटर पर फैंस अश्विन की बेहतरीन पारी को लेकर जमकर सराहना कर रहे हैं. वहीं केएल राहुल की लोग आलोचना कर रहे हैं-

News18 Hindi

News18 Hindi

News18 Hindi

News18 Hindi

बाबर आजम की कप्तानी पर फिर उठे सवाल, पूर्व क्रिकेटर ने कहा- उन्हें नहीं पता है कि….

Tags: India vs Bangladesh, KL Rahul, Ravichandran ashwin, Shreyas iyer



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here