Home Sports बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट डेविड वॉर्नर के लिए है बेहद खास…विशेष शतक लगाने जा रहा है कंगारू बल्‍लेबाज

बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट डेविड वॉर्नर के लिए है बेहद खास…विशेष शतक लगाने जा रहा है कंगारू बल्‍लेबाज

0
बॉक्सिंग-डे टेस्‍ट डेविड वॉर्नर के लिए है बेहद खास…विशेष शतक लगाने जा रहा है कंगारू बल्‍लेबाज

[ad_1]

नई दिल्‍ली: बॉक्सिंग डे पर सोमवार को ऑस्‍ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (Australia vs South Africa) के बीच टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. गाबा टेस्‍ट में पिच को लेकर हुए विवाद के बीच ऑस्‍ट्रेलियाई टीम ने दूसरे ही दिन छह विकेट से जीत दर्ज की थी. अब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमों का सामना दूसरे टेस्‍ट में होना है. यह मुकाबला सलामी बल्‍लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) के लिए बेहद खास है. वो इस मैच के माध्‍यम से अपना 100वां टेस्‍ट खेलने जा रहे हैं.

डेब्यू के बाद से वॉर्नर का वार

डेविड वॉर्नर ने साल 2011 में डेब्यू किया था. उसके बाद से शतकों की संख्या को देखा जाए तो वो न्यूज़ीलैंड के ओपनर्स (20) और वेस्टइंडीज़ के ओपनर्स (16) के शतकों से काफी ज्यादा है. तो वहीं इस बीच भारत के ओपनर्स ने 38 शतक जमाए हैं.

अपने पार्टनर से आगे वॉर्नर

वॉर्नर के डेब्यू के बाद से ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों के प्रदर्शन को देखा जाए तो उनका कोई मुकाबला नहीं है. वॉर्नर ने जहां टेस्ट की 179 पारियों में 7,883 रन बनाए हैं. इस बीच वॉर्नर के बल्ले से 24 शतक और 34 अर्धशतक निकले. वहीं इस बीच बाकी ओपनर्स ने 237 पारियों में 8,275 रन बनाए हैं. इस दौरान उन बल्लेबाजों का औसत करीब 37 का रहा है. उनके नाम 16 शतक और 46 अर्धशतक रहे.

फेब फोर में वॉर्नर नहीं

टेस्ट क्रिकेट में फेब फोर की चर्चा अक्सर होती है लेकिन इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर का नाम शामिल नहीं है. जबकि देखा जाए तो एक दौर में डेविड वॉर्नर फेब फोर के समक्ष थे. साल 2013-14 से 2015-16 के बीच वॉर्नर ने 27 टेस्ट मैच में 62.60 की दमदार औसत के साथ 3,066 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट करीब 82 का रहा. उस दौर में दुनिया के किसी भी खिलाड़ी ने टेस्ट फॉर्मेट में वॉर्नर से ज्यादा रन नहीं बनाए.

एशेज में वॉर्नर का प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया में जब भी एशेज खेली जाती है तो वॉर्नर का बल्ला खूब बोलता है लेकिन इंग्लैंड की कंडीशन डेविड वॉर्वर को ज्यादा रास नहीं आती. ऑस्ट्रेलिया में खेली गई एशेज की 25 पारियों में वॉर्नर ने 51 की औसत से 1,237 बनाए हैं. इस बीच डेविड वॉर्नर के बल्ले से 3 शतक और 7 अर्शतक निकले हैं.

तो इंग्लैंड में खेली जाने वाली एशेज की बात करें तो वॉर्नर का औसत सिर्फ 26 का रह जाता है. इंग्लैंड की कंडीशन में वॉर्नर के बल्ले से 25 पारियों में 651 रन निकले हैं. टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की धरती पर डेविड वॉर्नर को अभी भी अपने पहले शतक का इंतजार है.

Tags: David warner

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here