Home Sports शाहिद अफरीदी ने संभाला काम, बदल गया पाकिस्‍तान का…

शाहिद अफरीदी ने संभाला काम, बदल गया पाकिस्‍तान का…

0
शाहिद अफरीदी ने संभाला काम, बदल गया पाकिस्‍तान का…

[ad_1]

हाइलाइट्स

टेस्‍ट और वनडे सीरीज खेलने पाकिस्‍तान पहुंची है न्‍यूजीलैंड टीम
26 दिसंबर से कराची में खेला जाएगा पहला टेस्‍ट मैच

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड की कमान संभालते ही नजम सेठी ने पूर्व चेयरमैन रमीज राजा के फैसलों को पलटने का काम शुरू कर दिया है. उन्‍होंने मोहम्‍मद वसीम की छुट्टी करते हुए पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को अंतरिम मुख्‍य चयनकर्ता नियुक्‍त किया है. अफरीदी ने  अपनी जिम्‍मेदारी भी संभाल ली है. पीसीबी ने अब पाकिस्‍तान और न्‍यूजीलैंड के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्‍ट सीरीज से जुड़ा एक अहम फैसला लिया है.

न्‍यूजीलैंड के पाकिस्‍तान दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी. सीरीज में मेहमान टीम 2 टेस्‍ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेलेगी. तय कार्यक्रम के मुताबिक पहला टेस्‍ट मैच 26 दिसंबर से कराची जबकि, दूसरा टेस्‍ट मुल्‍तान में खेला जाना था. वनडे सीरीज के तीनों मैच कराची में होने हैं. इंग्‍लैंड के खिलाफ 3 टेस्‍ट मैचों में सीरीज में पाकिस्‍तान एक भी मुकाबला नहीं जीत पाया और उसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस टेस्‍ट सीरीज का एक मैच मुल्‍तान में खेला गया था. अब पीसीबी ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्‍ट मैच मुल्‍तान की जगह कराची में कराने का फैसला किया है.

तब 100 रन नहीं बना पाए थे सचिन, द्रविड़ और सहवाग, बांग्लादेश के खिलाफ आज क्या होगा?

” isDesktop=”true” id=”5108881″ >

पाकिस्‍तान पर हावी कुदरत का निजाम

पीसीबी के हवाले से कहा गया है कि न्‍यूजीलैंड सीरीज के दोनों टेस्‍ट मैच अब कराची में होंगे. इसकी वजह बना है कुदरत का निजाम. दरअसल, पीसीबी को खराब मौसम की दूसरे टेस्‍ट मैच के वेन्‍यू में बदलाव करना पड़ा है. पाकिस्‍तान बोर्ड की तरफ बताया गया है कि घने कोहरे की वजह से मुल्‍तान से उड़ान संचालन पर प्रभाव पड़ा है. इसकी वजह से खेल के घंटों पर भी असर पड़ सकता है.

पीसीबी ने न्‍यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से चर्चा के बाद मुल्‍तान की बजाए कराची में टेस्‍ट कराने का फैसला किया है. इसके अलावा, दोनों बोर्डों के बीच इस बात पर भी सहमति बनी है कि दूसरा टेस्ट और तीनों वनडे अपने निर्धारित तारीख से एक दिन पहले होंगे. अब दूसरा टेस्‍ट मैच 2 जनवरी से कराची में होगा. वहीं, वनडे सीरीज के मैच 9, 11 और 13 जनवरी को खेले जाएगे. बता दें कि पाकिस्‍तान के कोच सकलेन मुश्‍ताक ने एशिया कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद ‘कुदरत के निजाम’ का तर्क दिया था जो काफी चर्चा में रहा था.

Tags: PAK vs NZ, Pcb, Ramiz Raja, Shahid afridi

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here