[ad_1]

शैली ओबरॉय
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए सोमवार को आम उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। मेयर पद के लिए शैली औबेरॉय और डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल ने नामांकन किया है। इसकी जानकारी पार्टी सूत्रों की ओर से दी गई है। नामांकन के दौरान पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और आदिल खान भी मौजूद थे।
दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार के रूप में कई नाम राजनीतिक मामलों की समिति के सामने आए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर शुक्रवार को बैठक हुई थी। समिति ने दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर सहित विभिन्न पदों के लिए छह नामों को शार्ट लिस्ट किया था। इसमें शैली ओबेरॉय का नाम मेयर पद के लिए सबसे शीर्ष पर था।
[ad_2]
Source link