Home Breaking News IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मुश्किल में भारत, पंत सहित छह बल्लेबाज आउट

IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मुश्किल में भारत, पंत सहित छह बल्लेबाज आउट

0
IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मुश्किल में भारत, पंत सहित छह बल्लेबाज आउट

[ad_1]

09:13 AM, 25-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: भारत को लगा पांचवां झटका

दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भारत की ओर से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज जयदेव उनादकट रहे। उन्हें शाकिब अल हसन ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। उनादकट ने 16 गेंद पर 13 रन बनाए। शाकिब की गेंद उनके पैड पर लगी। उनादकट को लगा कि गेंद पहले बल्ले से लगी थी। उन्हें रिव्यू लिया, लेकिन यह बेकार हो गया और भारत को पांचवां झटका लग गया। उनादकट के आउट होने के बाद ऋषभ पंत क्रीज पर आए हैं।

09:03 AM, 25-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: चौथे दिन का खेल हुआ शुरू

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच में चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत को जीत के लिए 100 रन और बनाने हैं। चार विकेट पर उसका स्कोर 45 रन है। अक्षर पटेल के साथ जयदेव उनादकट क्रीज पर हैं।

08:33 AM, 25-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: आज मैच को लेकर बीसीसीआई का पहला ट्वीट

 

08:28 AM, 25-Dec-2022

IND vs BAN 2nd Test Day 4 Live: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मुश्किल में भारत, पंत सहित छह बल्लेबाज आउट

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका में खेला जा रहा है। आज (रविवार) मैच का चौथा दिन है। इस मैच में बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाए। दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 231 रन बना पाई और भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 45 रन बना लिए थे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here