[ad_1]
हाइलाइट्स
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज की शुरुआत 3 जनवरी से
भारतीय स्क्वॉड का ऐलान इस हफ्ते किया जाएगा
चेतन शर्मा की चयन समिति ही करेगी स्क्वॉड का चयन
नई दिल्ली: भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरिज खेलने के लिए तैयार है. टी20 सीरीज की शुरुआत 3 जनवरी से होगी, जबकि वनडे सीरीज का आगाज 10 जनवरी से होगा. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम अभी घोषित नहीं हुई है. टी20 विश्व कप में हार के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने चेतन शर्मा (Chetan Sharma) की अध्यक्षता वाले पैनल को हटा दिया था. अभी फिलहाल बीसीसीआई को कोई भी चयनकर्ता नहीं मिला है तो सवाल ये था कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में टीम का चयन कौन करेगा. इसको लेकर बीसीसीआई ने बड़ी जानकारी दी कि चेतन शर्मा की समिति ही टीम का चयन करेगी.
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान इस हफ्ते किया जाएगा. रिपोर्टस के अनुसार बताया जा रहा है कि स्क्वॉड का सिलेक्शन चेतन शर्मा की नेतृत्व वाली पुरानी समिति ही करेगी. वह टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी. इसका कारण यह बताया गया कि नए सिलेक्शन कमिटी के नियुक्ति अभी तक नहीं हुई है और इसे एक हफ्ते के अंदर पूरा करना नामुमकिन है. इसलिए पुरानी समिति को ही चयन के लिए एक बार फिर चुना गया.
बाबर आजम की कप्तानी पर फिर उठे सवाल, पूर्व क्रिकेटर ने कहा- उन्हें नहीं पता है कि….
विश्वास करा हुआ बेहद मुश्किल, महज 6 रनों पर ढेर हो गई पूरी टीम, 8 बल्लेबाज 0 पर हुए आउट
बता दें कि नई सिलेक्शन कमेटी के लिए कई आवेदन आए हैं. इसके लिए इंटरव्यू की तारीख 26 से 28 दिसंबर के बीच फिक्स की गई है. टीम इंडिया ने पिछले 11 सालों में एक भी बार विश्व कप नहीं जीता है. ऐसे में बीसीसीआई पर चयन समिति को लेकर दबाव रहेगा.
हार्दिक पंड्या बन सकते हैं कप्तान
सूत्रों के अनुसार टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया की कमान दी जा सकती है. हार्दिक पंड्या ने बतौर कप्तान आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था. यही नहीं वह अपनी टीम गुजरात टाइटंस को आईपीएल खिताब जिताने में भी कामयाब हुए थे. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टी20 सीरीज में जीत दिलाई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BCCI, Chetan Sharma, Hardik Pandya, Team india
FIRST PUBLISHED : December 25, 2022, 20:34 IST
[ad_2]
Source link