[ad_1]
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां उन्हें सोमवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Pakistan vs New Zealand) में उतरना है. इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जानी है. 20 साल के लंबे इंतजार के बाद पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है. एक तरफ बाबर आजम की सेना है जो अंग्रेजों से टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के सदमें से उभरते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम की कमान टिम साउदी के कंधों पर है. साल 2021 में भी न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान का दौरा किया था लेकिन धमकी भरे ईमेल के बाद बिना कोई मैच खेले न्यूजीलैंड की टीम वापस लौट गई थी.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट कब खेला जाएगा? (PAK vs NZ 1st Test Match Date)
सोमवार 26 दिसंबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाएगा.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट कहां खेला जाएगा? (PAK vs NZ 1st Test Match Venue)
कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाएगा.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट कितने बजे शुरू होगा? (PAK vs NZ Boxing Day Test Match Timing)
भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 10 बजे से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाएगा.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट टीवी पर कैसे देख पाएंगे फैन्स? (PAK vs NZ 1st Test TV Channel)
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का प्रसारण होगा.
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मोबाइल पर कैसे देख सकेंगे फैन्स? (PAK vs NZ 1st Test Mobile Streaming)
डिजनी हॉटस्टार एप के माध्यम से फैन्स पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मोबाइल पर देख सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Live Streaming, PAK vs NZ, Pakistan vs New Zealand, Tim Southee
FIRST PUBLISHED : December 25, 2022, 19:57 IST
[ad_2]
Source link