[ad_1]
इस मामले में हमने मनोवैज्ञानिक डॉ. हेमा खन्ना से बात करके यह जानने की कोशिश की है कि आखिर तुनिशा ने अपने लिए किस हालत में मौत चुना? शीजान से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस की क्या मनोदशा रही होगी? आइए समझते हैं…
चार जनवरी 2002 को चंडीगढ़ में जन्मी तुनिशा ने कम उम्र में ही इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं और अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती थीं जो उनकी बिंदास लाइफ की गवाह हैं। तुनिशा अपने को स्टार शीजान खान के साथ रिलेशनशिप में थीं। कुछ दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से तुनिशा काफी परेशान चल रहीं थीं।
किस हालत में तुनिशा ने खुद के लिए मौत चुना?
इसे समझने के लिए हमने मनोवैज्ञानिक डॉ. हेमा खन्ना से बात की। उन्होंने कहा, ‘तुनिशा टीवी एक्ट्रेस थीं। वह महज 20 साल की थीं। कम उम्र में उन्होंने काफी शोहरत हासिल कर ली थी। तुनिशा की तस्वीरों और वीडियो को देखकर मालूम चलता है कि वह काफी भावनात्मक हैं।’ आगे डॉ. खन्ना ने दो परिस्थिति बताई, जिसके चलते तुनिशा ने खुद के लिए मौत चुन ली।
इसके चलते इंसान में सोचने और समझने की क्षमता कम हो जाती है। लोग असल जिंदगी से काफी दूर चलते जाते हैं और जब उन्हें मालूम चलता है कि उन्होंने जो अब तक देखा या महसूस किया वो सब वास्तविक दुनिया से अलग है तो इसे बर्दाश्त नहीं कर पाते। तुनिशा के साथ भी यही हुआ। शीजान से तुनिशा इस कदर जुड़ गईं थीं, कि उनसे अलग होना वह बर्दाश्त नहीं कर पाईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आत्महत्या करने से पहले तुनिशा ने शीजान के साथ लंच किया था। ऐसे में संभव है कि उस दौरान भी दोनों के बीच कुछ बातें हुईं हों, जिसने तुनिशा को पूरी तरह से तोड़ दिया।
दिल की बात किसी से शेयर नहीं कर पाईं: तुनिशा के दिल और दिमाग पर शीजान इस कदर हावी हो गया था कि वह उससे अलग होने के बाद अंदर ही अंदर घुटने लगी थीं। ऐसी स्थिति में अगर किसी करीबी से वह दिल खोलकर अपनी बातें कर लेंती तो आत्महत्या की नौबत नहीं आती। तुनिशा डिप्रेशन में जाने लगीं और ऐसे समय उन्हें एक काउंसलिंग की जरूरत थी। तुनिशा की उम्र महज 20 साल थी। ये उम्र इतनी अधिक भी नहीं होती है कि सारे फैसले इंसान ले सके। ऐसे में अगर शीजान ही उनसे बातचीत करके सही तरीके से ब्रेकअप किया होता तो ये नौबत नहीं आती। शीजान से जुड़ी बात तुनिशा किसी और से शेयर नहीं कर पाईं और डिप्रेशन उनपर इस कदर हावी हुआ की अंततः भावात्मक आवेग में आकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
[ad_2]
Source link