Home Sports VIDEO: बांग्लादेश को एक कैच पड़ गया महंगा, दोबारा नहीं मिला मौका, जानें कहां बदल गई मैच की दिशा

VIDEO: बांग्लादेश को एक कैच पड़ गया महंगा, दोबारा नहीं मिला मौका, जानें कहां बदल गई मैच की दिशा

0
VIDEO: बांग्लादेश को एक कैच पड़ गया महंगा, दोबारा नहीं मिला मौका, जानें कहां बदल गई मैच की दिशा

[ad_1]

हाइलाइट्स

अश्विन ने खेली 42 रन की मैच विनिंग पारी.
भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से दी मात.

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ (India vs Bangladesh) दूसरे टेस्ट में मैच की दशा और दिशा बदलकर रख दी. मेजबान टीम के स्टार ऑलराउंडर मेंहदी हसन मिराज ने अपनी शानदार गेंदबाजी दिखाई. मैच पूरी तरह से बांग्लादेश की गिरफ्त में आ चुका था. 145 के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 100 रन के भीतर ही अपने 7 बल्लेबाजों को खो दिया था. लेकिन एक कैच की कीमत मेजबान टीम को सीरीज में हार से चुकानी पड़ी है.

दरअसल, 9वें स्थान पर बल्लेबाजी करने आए टीम इंडिया के ऑलराउंडर आर अश्विन ने मैच को बदलकर रख दिया. उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की. हालांकि, एक समय ऐसा भी आया जब अश्विन पांच विकेट लेने वाले मेंहदी मिराज की एक डिलीवरी पर वह भी मात खा गए थे. उस दौरान बल्लेबाज के लेग साइड में खड़े मोमिनुल हक के हाथ में कैच गया, लेकिन गेंद हाथ से फिसल गई. उसके बाद अश्विन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 42 रन की मैच विनिंग पारी खेल दी. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें को प्लेयर ऑफ द मैच से भी नवाजा गया.

Tags: India vs Bangladesh, Mehidy Hasan, R ashwin, Team india, Test cricket



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here