Home Sports अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद यूट्यूब पर आए रमीज राजा, भारत-पाकिस्तान को लेकर कही बड़ी बात

अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद यूट्यूब पर आए रमीज राजा, भारत-पाकिस्तान को लेकर कही बड़ी बात

0
अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद यूट्यूब पर आए रमीज राजा, भारत-पाकिस्तान को लेकर कही बड़ी बात

[ad_1]

हाइलाइट्स

अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद यूट्यूब पर आए रमीज राजा
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर रमीज राजा ने कही बड़ी बात
पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष हैं रमीज राजा

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा (Ramiz Raja) को पीसीबी (PCB) के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है. राजा के हटाए जाने के बाद पूर्व पत्रकार नजम सेठी (Najam Sethi) को पीसीबी का अगला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पीसीबी के अध्यक्ष पद से हटने के बाद राजा एक बार फिर से अपने पुराने में रंग में नजर आ गए हैं, और यूट्यूब चैनल के माध्यम से पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी के बारे में बातचीत कर रहे हैं.

पूर्व पीसीबी अध्यक्ष ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए फैंस के कई सवालों का जवाब दिया. इस बीच टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ दवाब में कोहली की पारी की भी सराहना की. यही नहीं उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि, ‘पाकिस्तान में लोग केएल राहुल और विराट कोहली को खेलते हुए देखना चाहते हैं. वहीं भारत में लोग बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को शिरकत करते हुए देखना चाहते हैं.’

यह भी पढ़ें- निकाह के बाद हारिस रऊफ के साथ हुई गुगली, खुद आकर अब देनी पड़ रही है सफाई

बता दें रमीज राजा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से हटाए जाने के पीछे की वजह बताई जा रही है कि उन्होंने पाकिस्तान टीम में गलत तरीके से खिलाड़ियों का सिलेक्शन किया था. यही नहीं उनके कार्यकाल में बीसीसीआई के साथ उनकी बनती हुई भी नहीं दिखाई दे रही थी.

शाहिद अफरीदी बने अंतरिम मुख्य चयनकर्ता:

पाकिस्तान प्रबंधन में हुए बदलाव के बीच पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) को पुरुष टीम का अंतरिम मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है. अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान भी रह चूके हैं. उन्होंने ग्रीन टीम के लिए अपनी अगुवाई में बल्ले और गेंद से कई बड़े कारनामे किए हैं.

Tags: India Vs Pakistan, Pcb, Ramiz Raja

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here