[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत को जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है.
श्रीलंका के बाद भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलेगा.
नई दिल्ली. संजू सैमसन शायद भारत के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन अपनी क्षमता के अनुरूप उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया है. उन्होंने 2015 में भारत के लिए डेब्यू किया था, लेकिन भारत के लिए अबतक उन्होंने सिर्फ 11 वनडे और 16 टी20 इंटरनेशनल ही खेले हैं. जब भी टीम सेलेक्शन की बात आती है तो सोशल मीडिया पर संजू सैमसन की पैरवी करने के लिए क्रिकेट दिग्गजों से लेकर आम दिग्गज तक उनका साथ देते हैं. बावूज इसके संजू को बार-बार नजरअंदाज किया जाता है. अब जनवरी-फरवरी में भारत को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है. ऐसे में टीम का चुनाव कल यानी मंगलवार, 27 दिसंबर को होना है. ऐसे में एक बार फिर से सोशल मीडिया पर संजू सैमसन को टीम में शामिल करने की मांग शुरू हो गई है.
संजू सैमसन ने आईपीएल 2022 के फाइनल तक राजस्थान रॉयल्स को पहुंचाया. हालांकि, टीम गुजरात टाइटन्स के हाथों हार गई. लेकिन राजस्थान रॉयल्स को फाइनल तक ले जाने के लिए सैमसन की जमकर तारीफ हुई. इसके बाद संजू को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया, लेकिन यहां उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला. इसके बाद जब टीम में ऋषभ पंत, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी इंग्लैंड लौट आए तो उन्हें घर भेज दिया गया. इसके बाद उम्मीद थी कि उन्हें टी20 विश्व कप टीम में जगह दी जाएगी, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला.
IPL 2023 नीलामी में 17.5 करोड़ रुपये में बिका, गर्लफ्रेंड को है सीलिएक रोग
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन संजू के लिए चीजें नहीं बदलीं. अब भले ही भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए फिर से तैयारी शुरू कर दी हो, लेकिन टीम में चुने जाने के बाद भी वह बेंच पर ही रहे. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया. वनडे सीरीज में उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने को मिला. बावजूद इसके संजू की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है. उनके फैन्स अभी भी संजू को टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं.
शाहिद अफरीदी बने चीफ सेलेक्टर तो पूर्व स्पिनर ने उड़ाया मजाक, शेयर की शर्मनाक फोटो
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी केरल के इस खिलाड़ी का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है कि उन्हें श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सफेद गेंद के खेल के लिए चुना जाना चाहिए. उनका यह बयान टीम चयन से एक दिन पहले आया है. श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज तीन जनवरी से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगी. जाफर ने संजू सैमसन का सपोर्ट करते हुए ट्वीट किया है, ”मुझे उम्मीद है कि संजू सैमसन श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे सीरीज दोनों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. और उन्हें लंबे समय तक मौका मिलेगा.”

बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चेतन शर्मा की अगुआई वाली पुरानी चयन समिति एक टी20 टीम चुनेगी, जिसका नेतृत्व हार्दिक पांड्या करेंगे. भारतीय टीम के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद चेतन शर्मा की अगुआई वाली पूरी समिति को खराब प्रदर्शन के लिए बर्खास्त कर दिया गया था. नए चयनकर्ताओं को खोजने की प्रक्रिया में उम्मीद से थोड़ा अधिक समय लगा है. ऐसे में वही पुरानी समिति टीम का चुनाव करेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hardik Pandya, India vs new zealand, India Vs Sri lanka, Sanju Samson, Team india, Wasim Jaffer
FIRST PUBLISHED : December 26, 2022, 16:46 IST
[ad_2]
Source link